back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

10 रुपये का लालच, लाखों की ठगी! LED बल्ब के नाम पर चल रहा बड़ा फ्रॉड, जानिए कैसे बचें?

सिर्फ 10 रुपये में एलईडी बल्ब देने के बहाने ठग लोगों से फिंगरप्रिंट और निजी जानकारी लेकर बैंक खाते खाली कर रहे हैं।

 नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में ठगी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। अब जालसाजों ने एलईडी बल्ब के बहाने लोगों की जेब साफ करनी शुरू कर दी है। महज 10 रुपये में बल्ब बेचने का लालच देकर ये स्कैमर सीधे लोगों के बैंक खाते तक पहुंच बना रहे हैं। देश के कई हिस्सों में इस नए स्कैम की शिकायतें सामने आई हैं।

 क्या है LED बल्ब स्कैम?

ठग खुद को किसी सरकारी या निजी संस्था का प्रतिनिधि बताकर घर-घर जाते हैं। फिर दावा करते हैं कि “सरकार की नई योजना” के तहत सिर्फ 10 रुपये में LED बल्ब मिल रहा है। भरोसा जीतने के बाद वे लोगों से मोबाइल नंबर और बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) लेने का बहाना करते हैं। यहीं से शुरू होती है असली ठगी। लोग सोचते हैं कि मामूली बल्ब खरीद रहे हैं, लेकिन असल में वे अपनी अहम निजी जानकारी खुद ठगों को सौंप रहे होते हैं, जो बाद में बैंक खातों से पैसे उड़ा देते हैं।

कई लोग हुए शिकार, उड़ गए लाखों रुपये

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने यह दावा किया है कि एलईडी बल्ब खरीदने के बाद उनके बैंक खातों से अचानक पैसे कट गए। जांच में सामने आया कि बायोमेट्रिक डेटा का दुरुपयोग कर UPI, बैंकिंग ऐप्स या फर्जी ट्रांजैक्शन को अंजाम दिया गया।

कैसे बचें इस स्कैम से?

लालच में न आएं: कोई भी ऑफर अगर बहुत ज्यादा सस्ता लग रहा हो, तो सतर्क हो जाइए।

बायोमेट्रिक या OTP शेयर न करें: फिंगरप्रिंट, आधार नंबर, मोबाइल OTP आदि किसी अजनबी को न दें।

सरकारी योजना की पुष्टि करें: किसी योजना की जानकारी हो, तो उसे सरकारी वेबसाइट या हेल्पलाइन से क्रॉस चेक करें।

स्थानीय प्रशासन को सूचना दें: यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति इस तरह की स्कीम लेकर आए, तो तुरंत पुलिस या स्थानीय प्रशासन को सूचित करें।

 प्रशासन की अपील

साइबर क्राइम सेल और बैंकिंग एजेंसियों ने भी लोगों से अपील की है कि वे किसी भी फर्जी योजना या ऑफर में अपनी पहचान से जुड़ी जानकारी साझा न करें। ठगी की आशंका हो तो तुरंत cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं या 1930 पर कॉल करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...

Cricket Facts: जब पाकिस्तान के लिए खेले थे सचिन, क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे दिलचस्प किस्से जो आपको चौंका देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट का इतिहास सिर्फ रिकॉर्ड और...

Alia Bhatt ने पहनी मोगरे के फूल से सजी साड़ी, शादी में ट्रेंड बन सकती है ये डिजाइन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Alia Bhatt हाल ही...

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵