back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar: चिराग-सहनी से हाथ मिलाने की अटकलों पर प्रशांत किशोर ने दिया जवाब, बोले-“जन सुराज का गठबंधन..”

बिहार चुनाव का बिगुल बज चुका है और राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं। इस बीच, जन सुराज पार्टी के संस्‍थापक प्रशांत किशोर ने गठबंधन की चर्चाओं को लेकर स्‍पष्‍टीकरण दिया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सीटों के बंटवारे को लेकर एनडीए और महागठबंधन दोनों खेमों में अंदरूनी खींचतान जारी है। एक तरफ कोई दल ज्‍यादा सीटों की मांग कर रहा है, तो दूसरी तरफ कुछ को खास सीटें चाहिए। इसी बीच चर्चा है कि क्या मुकेश सहनी और चिराग पासवान अपनी-अपनी पार्टियों को छोड़कर जन सुराज पार्टी से हाथ मिलाएंगे? इन तमाम अटकलों पर मंगलवार की रात को प्रशांत किशोर ने साफ जवाब देते हुए तमाम कयासों पर विराम लगा दिया। 

प्रशांत किशोर ने कहा, “इसमें नया क्या है? ये सीटों के बंटवारे का झगड़ा नहीं, बल्कि बिहार को लूटने की होड़ है। जिसे जितनी सीटें मिलेंगी, वो उतना बड़ा हिस्सा ले जाएगा।” उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि जन सुराज पार्टी किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी। उन्‍होंने कहा कि “हम पहले ही कह चुके हैं कि जन सुराज का गठबंधन सिर्फ जनता के साथ है। हम 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे। जनता ने साथ दिया, तो बिहार को सुधारने की पूरी कोशिश करेंगे।” इस बयान के बाद यह तय हो गया है कि जन सुराज पार्टी अपने दम पर मैदान में उतरेगी और किसी भी राजनीतिक समीकरण में शामिल नहीं होगी।

उम्मीदवारों की घोषणा और लालू के बयान पर बोले प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी 9 अक्टूबर को उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। वहीं, लालू प्रसाद यादव के उस बयान पर भी पीके ने प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा था कि “14 नवंबर को एनडीए सरकार खत्म हो जाएगी और महागठबंधन की सरकार बनेगी।” इस पर प्रशांत किशोर ने कहा, “लालू यादव खुद 14-15 साल बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अब 14 तारीख को किसकी सरकार जाएगी, किसकी आएगी, यह जनता तय करेगी।”

वोटिंग में बुर्का जांच पर क्या बोले PK?

जब पत्रकारों ने पूछा कि कुछ दल बुर्का पहनकर वोट देने वालों की जांच की मांग कर रहे हैं, तो इस पर प्रशांत किशोर ने दो टूक कहा “हर मतदाता की ठीक से जांच होनी चाहिए, लेकिन जबरदस्ती इसे हिंदू-मुस्लिम, बुर्का या साड़ी का मुद्दा बनाना गलत है। वोटिंग की प्रक्रिया निष्पक्ष और सम्मानजनक होनी चाहिए।”

Advertisementspot_img

Also Read:

सदन में शराब की डिलीवरी वाले बयान से बिहार में सियासी भूचाल, RJD विधायक पर JDU-BJP का करारा हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। आरजेडी विधायक सुनील सिंह के उस बयान ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...