नई दिल्ली, रफ्तार। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में खराब प्रदर्शन के कारण पाकिस्तान टीम की आलोचना जारी है। बाबर आजम के नेतृत्व वाली सुपर-8 में भी क्वालीफाई नहीं कर सकी। इससे टीम के खिलाड़ियों में भी नाराजगी है। अब टीम के स्टार बल्लेबाजमोहम्मद रिजवान ने बड़ा बयान दिया है। मोहम्मद रिजवान ने कहा कि पाकिस्तानी टीम को मिल रही आलोचना बिल्कुल सही है। हमारा प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस यह भी कहा कि इंसान पहले इस्लाम का ब्रांड एंबेस्डर है, उसके बाद पाकिस्तान का। क्रिकेटर के नाते उनका यह बयान काफी विवादों में आ गया है।
प्रदर्शन से हम निराश : रिजवान
रिजवान ने यह भी कहा कि हम इन आलोचनाओं को झेलने के लायक हैं, जो खिलाड़ी आलोचना नहीं सह सकते, वह सफल भी नहीं हो सकते। T-20 वर्ल्ड कप में टीम के प्रदर्शन से हम निराश हैं। हमारी हार के कई कारण हैं। टीम हारती है तो आप यह नहीं कह सकते कि गेंदबाजी या बल्लेबाजी अच्छी हो रही।
‘टीम का ऑपरेशन जरूरी’
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मोहसिन नकवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ‘ऑपरेशन’ शब्द कहा। इससे संकेत मिला कि क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगा। इस पर रिजवान ने माना कि PCB प्रमुख को पाकिस्तान के क्रिकेट भविष्य को तय करने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन एक आम बात है। जब कोई बीमार होता है तो उसका ऑपरेशन जरूरी होता है।
रिजवान का भी प्रदर्शन बेहद निराशाजनक
बता दें, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मेहनती इंसान हैं। टीम में कौन खिलाड़ी रहेगा और कौन नहीं, यह फैसला लेने का अधिकार अध्यक्ष का होता है। रिजवान का भी T-20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। उन्होंने केवल 36.66 की औसत और 90.90 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 110 रन बनाए थे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:– www.raftaar.in




