नई दिल्ली, रफ्तार। टी-30 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप-ए के दो सबसे मजबूत टीमें भारत और पाकिस्तान के बीच आज मुकाबला है। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो चुका है। पाकिस्तान ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारत ने पाक को 120 रनों का लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया से ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज 20 का आंकड़ा नहीं पार कर पाया। 19 ओवर में पूरी टीम 119 रन पर ऑलआउट हो गई। बारिश की वजह से मैच देर से शुरू हुआ। पावरप्ले में भारत ने 2 विकेट खोकर 50 रन बनाए थे। इसके बाद टीम 13 ओवर में सिर्फ 69 रन बना सकी। पाकिस्तान टीम से नसीम शाह ने 3 विकेट झटके। मो. आमिर ने ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा के विकेट लेकर इंडिया बैकफुट पर धकेल दिया।
टी-20 वर्ल्ड कप में 8 बार आमने-सामने हुए हैं भारत-पाक
भारत और पाकिस्तान की टीमें टी-20 वर्ल्ड कप में 8वीं बार आमने-सामने हुए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में 7 बार भारतीय टीम जीती है। पाकिस्तान को एक बार जीत मिली है। इस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। वहीं, पाक को पहले मैच में अमेरिका से हार मिली थी।
दोनों टीमें खेल चुकी हैं एक-एक मैच, पाक की हुई थी हार
इस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान एक-एक मैच खेल चुके हैं। 5 जून को भारत ने आयरलैंड को 8 विकेट से हराया था। इसके अगले दिन यूएसए ने पाकिस्तान को हरा दिया था। यूएसए टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए पाक को 159 रनों पर रोक दिया था। फिर खुद भी निर्धारित 20 ओवरों में 159 रन बना पाई थी। मैच टाई होने पर सुपर ओवर कराया गया, जिसमें यूएसए ने बाजी मार ली थी।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, विकेटकीपर ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मो. सिराज।
पाकिस्तान संभावित प्लेइंग-11
कप्तान बाबर आजम, अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमां, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मो. अब्बास अफरीदी, मो. आमिर, मो. रिजवान, नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान।
न्यू खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in




