नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की जीत के बाद एक युवती ने विकेटकीपर ऋषभ पंत को प्रपोज किया है। युवती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ऋषभ से शादी करने की इच्छा जाहिर की। गर्लफ्रेंड ईशा नेगी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पंत की फोटो शेयर कर अपना प्यार जताया। ईशा ने लिखा- इससे फर्क नहीं पड़ता कि हम कितनी बार आग में जले हों। हमने हर बार राख से उठ खड़े हुए हैं। ईशा ने पंत की टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ फोटो शेयर की है। खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड का इशारा लंबे समय बपंत की क्रिकेट में वापसी को लेकर था। ाद
पंत ने भी दी प्रतिक्रिया
ईशा नेगी के पोस्ट पर पंत ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ उससे ही शादी करेंगे। इससे पहले पंत ने सोशल मीडिया पर ईशा नेगी से अपने प्रेम का इजहार किया था। दरअसल, वर्ल्ड कप भारतीय टीम की जीत के बाद क्रिकेटरों के पार्टनर का लगातार पोस्ट आ रहा है। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा, सूर्य कुमार यादव की पत्नी ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दंपति वर्ल्ड ट्रॉफी को बीच में रखकर सोए थे।
लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे थे पंत
भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत कार दुर्घटना के बाद लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे थे। 15 महीने बाद उन्होंने आईपीएल में खेला। इस दौरान बेहतरीन खेल दिखाया। इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में उनको जगह मिली। हालांकि, पंत ने वर्ल्ड कप में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। इस टूर्नामेंट में उन्होंने केवल 171 रनों का योगदान दिया। एक अनचाहा रिकॉर्ड पंत के नाम दर्ज हो गया। फाइनल मुकाबले में वह शून्य पर आउट हो गए। अब तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में शून्य पर आउट नहीं हुआ था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





