back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sri Lanka vs Bangladesh: बांग्लादेश ने पहली बार श्रीलंका को हराया, रिशाद हुसैन बने मैच के हीरो

SL vs BAN, T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप-डी का अहम मुकाबला आज बांग्लादेश ने जीत लिया। टीम ने टी-20 में पहली बार श्रीलंका को हराया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के 15वें मुकाबले में आज बांग्लादेश ने 2014 की टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन श्रीलंका को दो विकेट से हराया। टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बार बांग्लादेश ने श्रीलंका को शिकस्त दी है। इससे पहले दो मुकाबलों में श्रीलंका ने जीत दर्ज कर ली थी। डलास स्थित ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 124 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम ने 19 ओवर में रन चेज कर लिया। टीम ने 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। इस वर्ल्ड कप में श्रीलंका की लगातार दूसरी हार है। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को हराया था। बांग्लादेश का यह पहला मैच था। टीम ग्रुप-D में तीसरे नंबर पर है। बांग्लादेश के स्पिनर रिशाद हुसैन ने तीन विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बांग्लादेश से तौहीद रहे टॉपर स्कोरर

टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश के लिए तौहीद हृदोय टॉप स्कोरर रहे। इन्होंने 20 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली। लिटन दास ने 36 रन, महमुदुल्लाह ने नाबाद 16 रन बनाए। श्रीलंका टीम से नुवान थुषारा ने 4 विकेट लिए। वानिंदु हसरंगा ने 2 विकेट, मथीश पथिराना और धनंजय डी सिल्वा को 1-1 विकेट मिला।

श्रीलंका के निसांका अर्धशतक से चूके

श्रीलंका ने बांग्लादेश को 125 रनों का लक्ष्य दिया था। ओपनर पथुम निसांका ने सबसे अधिक 47 रन बनाए। धनंजय डी सिल्वा ने 21 रन, चरिथ असलांका ने 19 रनों की पारी खेली। बांग्लादेश से मुस्तफिजुर रहमान और रिशाद हुसैन ने 3-3 विकेट झटके। तस्कीन अहमद ने 2 विकेट लिए। तंजीम हसन साकिब को 1 विकेट मिला।

बांग्लादेश की किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा टी-20 में जीत

बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 25 मैच खेले हैं। इनमें से 17 में जीत दर्ज की है। श्रीलंका से 17 मैच खेलकर 6 जीती है। आयरलैंड के खिलाफ 8 मैच खेले और 5 में जीत मिली। अफगानिस्तान से 11 मैच खेलकर 5 जीते और वेस्टइंडीज से 16 मुकाबलों में जीत हासिल की।

श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा टी-20 विकेट

1. वानिंदु हसरंगा-108

2. लसिथ मलिंगा-107

3. नुवान कुलसेकरा-66

4. अजंता मेंडिस-66

5. दुशमंथा चमीरा-55

T-20 World Cup में विकेट के हिसाब से सबसे कम अंतर से जीत

2 विकेट: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, गुयाना- साल 2010

2 विकेट: पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कोलंबो आरपीएस, साल 2012

2 विकेट : हांगकांग बनाम बांग्लादेश, चटगांव, साल 2014

2 विकेट : ओमान बनाम आयरलैंड, धर्मशाला, साल 2016

2 विकेट : इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, मुंबई, साल 2016

2 विकेट : बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, डलास, साल 2024

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मोदी ने पूछा-रोहित पिच की घास क्यों खाई? विराट बोले-अहंकार छोड़ा तो Final में अच्छा खेला, पढ़ें पूरी बातचीत

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के खिलाड़ियों से एक साल में पीएम मोदी दो बार मिल चुके हैं। सात महीने पहले मोदी ने भारतीय...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...