Sri Lanka Cricket: वर्ल्ड कप में हार बाद श्रीलंका टीम में बड़ा बदलाव, इन दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी

Sri Lanka Cricket Selection Committee:वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम से बोर्ड तक में उठा-पटक दिखा। श्रीलंका सरकार तक ने क्रिकेट बोर्ड में दखल दे दिया।
श्रीलंका क्रिकेट टीम।
श्रीलंका क्रिकेट टीम। @OfficialSLC एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खराब प्रदर्शन बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम से बोर्ड तक में उठा-पटक दिखा। श्रीलंका सरकार तक ने क्रिकेट बोर्ड में दखल दे दिया। इसके बाद आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त किया था। अब श्रीलंका क्रिकेट में फिर बड़ा बदलाव किया गया है। क्रिकेट बोर्ड ने नई टीम चयन समिति का ऐलान किया है। इसके तहत पूर्व क्रिकेटरों को अलग-अलग पद सौंपे गए हैं।

नई चयन समिति के अध्यक्ष बने उपुल थरंगा

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय टीमों के चयन के लिए दो वर्ष के लिए नई क्रिकेट चयन समिति गठित की गई है। इस समिति का अध्यक्ष श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान उपुल थरंगा बनाए गए हैं। अजंता मेंडिस, इंडिका डी सरम, थरंगा परानविताना और दिलरुवान परेरा भी सदस्य हैं।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए जल्द टीम चयन

चयन समिति की पहली जिम्मेदारी 2024 में श्रीलंका के जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम का चयन करना होगा। गौरतलब है कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका को एक मैच में भारतीय टीम से 302 रनों की हार मिली है। इस पर श्रीलंका सरकार ने क्रिकेट बोर्ड पर जमकर सवाल खड़े किए थे। सरकार और विपक्ष ने क्रिकेट पदाधिकारियों को हटाने की मांग भी की थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in