New Captain: श्रीलंका क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव, अब इस खिलाड़ी को T-20 की कमान

Wanindu Hasaranga: वर्ल्ड कप 2023 के बाद से श्रीलंका टीम में कई बड़े बदलाव हो रहे हैं। अब टीम के कप्तान बदले गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने T-20 टीम की कमान वानिंदु हसरंगा के हाथों में सौंपी गई है।
श्रीलंका टीम के खिलाड़ी।
श्रीलंका टीम के खिलाड़ी। @OfficialSLC एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। वर्ल्ड कप 2023 के बाद से श्रीलंका टीम में कई बड़े बदलाव हो रहे हैं। अब टीम के कप्तान बदले गए हैं। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने T-20 टीम की कमान वानिंदु हसरंगा के हाथों में सौंपी गई है। पहले दासुन शनाका कप्तान थे। हसरंगा को आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रिलीज किया था। अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने हसरंगा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अतिरिक्त आईपीएल 2024 में वानिंदु हसरंगा सनराइजर्स हैदराबाद टीम से वह खेलेंगे।

तीन फॉर्मेट के कप्तान थे दासुन शनाका

अब तक तीनों फॉर्मेट में दासुन शनाका कप्तान थे, लेकिन वर्ल्ड कप 2023 में चोट लगने की वजह से वह टीम से बाहर हुए थे। हसरंगा को श्रीलंका की T-20 टीम का कप्तान बनाने को लेकर अब तक बोर्ड ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हसरंगा भी काफी समय से चोट के चलते टीम से बाहर हैं।

हसरंगा का टी-20 में शानदार कॅरियर

वानिंदु हसरंगा का T-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने श्रीलंका के लिए T-20 इंटरनेशनल के 58 मुकाबले खेले हैं। इसमें 91 विकेट झटके हैं। श्रीलंका के लिए 48 वनडे मैच खेले हैं। इनमें 67 विकेट लिए हैं। वैसे, वह अब श्रीलंका टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलते हैं। इन्होंने श्रीलंका के लिए 4 ही टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने 4 विकेट लिए हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in