एशिया कप सुपर-4 स्टेज में श्रीलंका को हराने के बाद फाइनल में टीम इंडिया।
एशिया कप सुपर-4 स्टेज में श्रीलंका को हराने के बाद फाइनल में टीम इंडिया।सोशल मीडिया

Asia Cup 2023: श्रीलंका पर भारत की जीत के बाद इतना बदला प्वाइंट टेबल, जानें टीम इंडिया का स्थान

Asia Cup Updated Points Table: एशिया कप 2023 के सुपर-4 स्टेज मुकाबले में श्रीलंका को हराने वाली टीम इंडिया अंकतालिका में पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर श्रीलंका है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एशिया कप 2023 के सुपर-4 स्टेज मुकाबले में श्रीलंका को हराने वाली टीम इंडिया अंकतालिका में पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर श्रीलंका है। मंगलवार को श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में कम स्कोर के रोमांचक मैच में भारत ने श्रीलंका को 41 रनों से हराया। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 53 रन बनाए। टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 213 रन बनाई।

दुनिथ वेलालगे ने सबका दिल जीता

टीम इंडिया ने कम स्कोर को ध्यान में रखकर गेंदबाजी अच्छी की और श्रीलंका टीम को 41.3 ओवर में 172 रन पर समेट दिया। इसके साथ एकदिवसीय मैचों में श्रीलंका को लगातार 13 जीत के बाद हार का सामना करना पड़ा। हालांकि श्रीलंका टीम से दुनिथ वेलालगे का हरफनमौला खेल सबको प्रभावित किया। वेलालगे को मैन ऑफ द मैच मिला। इन्होंने पांच विकेट लिए और नाबद 42 रनों की पारी खेली।

एशिया कप 2023 का प्वाइंट्स टेबल।
एशिया कप 2023 का प्वाइंट्स टेबल।सोशल मीडिया।

99 रनों पर श्रीलंका ने गंवाए छह विकेट

श्रीलंका ने लक्ष्य का पीछा करने के दौरान 99 रन तक छह विकेट खो दिए थे। वेलालगे और धनंजय डिसिल्वा (41) ने 75 गेंद में 63 रनों की पार्टनशिप कर टीम की उम्मीदें बनाई रखी। हालांकि यह पार्टनरशिप टीम इंडिया को बहुत ज्यादा परेशान नहीं कर सकी।

पाकिस्तान तीसरे एवं बांग्लादेश चौथे नंबर पर

श्रीलंका पर जीत के बाद टीम इंडिया को चार अंक मिले हैं। यह टीम अब अंकतालिका में पहले स्थान पर है। हालांकि नेट रन रेट (NRR) कम होकर +2.690 पर आ गया है। टीम इंडिया से हार के बावजूद श्रीलंका दो अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इनका एनआरआर (NRR) -0.200 है। पाकिस्तान दो अंकों और -1.892 के एनआरआर (NRR) के साथ तीसरे नंबर पर है। बांग्लादेश दो मैचों में शून्य अंकों के साथ सबसे आखिरी स्थान पर है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in