back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup 2024, SL vs SA : श्रीलंका और साउथ अफ्रीका में होगा रोमांचक मुकाबला, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

SL vs SA Match: टी-20 वर्ल्ड कप का चौथा मुकाबला आज रात 8 बजे से श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का यह पहला मैच है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में साउथ अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होगी. दोनों टीमें न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी। इससे पहले आज के पहले मैच में नमीबिया ने ओमान को हराया. साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच मैच भारतीय समयनुसार रात 8 बजे शुरू होगा. दोनों टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी। दोनों टीम के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देखें तो एडेन मार्कराम के नेतृत्व वाली टीम साउथ अफ्रीका मजबूत है। दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ 17 मैच खेले हैं। इनमें से साउथ अफ्रीका 12 मैच जीती है। श्रीलंका केवल पांच मैचों को अपने नाम कर सकी।

2015 में साउथ अफ्रीका ने ही श्रीलंका को टूर्नामेंट से कराया था बाहर

श्रीलंका टीम टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के सबसे करीब 2015 में पहुंची थी। टीम क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय की थी। तब उन्हें साउथ अफ्रीका ने ही हराकर टूर्नामेंट से बाहर कराया था। फिर साउथ अफ्रीका अगला सेमीफाइनल न्यूजीलैंड से हार गई थी। भारत ने 2014 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया था। 2023 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी भारत ने साउथ अफ्रीका को शिकस्त दी थी। श्रीलंका ने 1996 का वर्ल्ड कप जीता था, लेकिन 2014 की अंडर-19 जीत साउथ अफ्रीका की एकमात्र जीत है।

श्रीलंका की टीम कैसी?

श्रीलंका टीम में हसरंगा और थीक्षाना जैसे अनुभवी स्पिनर मौजूद हैं। मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका तेज गेंदबाज हैं। टीम के पास अनुभवी ऑलराउंडर हैं।

साउथ अफ्रीका टीम बेहद बैलेंस

IPL में अपनी प्रतिबद्धता के बाद साउथ अफ्रीका के सीनियर खिलाड़ी T20 वर्ल्ड कप खेलेंगे। टीम में क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासेन और डेविड मिलर जैसे धुरंधर बल्लेबाज हैं। कैगिसो रबाडा और एनरिक नोर्टजे गेंदबाजी में कहर बरपा सकते हैं। केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी स्पिनर और मार्कराम तीसरे विकल्प के रूप में रहेंगे। मतलब टीम बल्लेबाजों और गेंदबाजों से बैलेंस है। साउथ अफ्रीका से श्रीलंका के खिलाफ दबदबा जारी रखने की उम्मीद है।

साउथ अफ्रीका टीम का स्क्वाड

कप्तान एडेन मार्कराम, गेराल्ड कोएट्ज़ी, केशव महाराज, ओटनील बार्टमैन, ब्योर्न फोर्टुइन, रीज़ा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।

श्रीलंका टीम का स्क्वाड

कप्तान वानिंदु हसरंगा, कुसल मेंडिस, चैरिथ असलांका, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा,सदीरा समरविक्रमा, पाथुम निसांका, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, महीश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा, डुनिथ वेललागे, दिलशान मदुशंका।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मोदी ने पूछा-रोहित पिच की घास क्यों खाई? विराट बोले-अहंकार छोड़ा तो Final में अच्छा खेला, पढ़ें पूरी बातचीत

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के खिलाड़ियों से एक साल में पीएम मोदी दो बार मिल चुके हैं। सात महीने पहले मोदी ने भारतीय...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...