back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup में Namibia के गेंदबाज ने रचा इतिहास, Ruben Trumpelmann ने पहली 2 गेंदों पर किया गजब का कारनामा

Oman vs Namibia Highlights: रुबेन ट्रम्पेलमैन ने T20 इंटरनेशनल में इतिहास रचा है। इससे पहले किसी गेंदबाज ने रुबेल जैसा कारनामा नहीं किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के तीसरे मुकाबले में नामीबिया ने ओमान को सुपर ओवर में शिकस्त दे दी। नामीबिया के खेल ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। वहीं, इस टीम के गेंदबाज रुबेन ट्रम्पेलमैन (Ruben Trumpelmann) ने इतिहास रच दिया। ओमान के खिलाफ नामीबिया के गेंदबाज रुबेन ट्रम्पेलमैन ने शानदार गेंदबाजी कर 4 विकेट झटक लिए। ट्रम्पेलमैन ने पारी के पहले ओवर की पहली दो गेंदों पर ही विकेट ले लिया। इस गेंदबाज ने सबसे पहले कश्यप प्रजापति (0 रन) और फिर ओमान टीम के कप्तान अकीब इलियास को आउट कर दिया।

हैट्रिक से चूके पर इतिहास रचा

ट्रम्पेलमैन तीसरी गेंद पर विकेट नहीं ले सके। वह हैट्रिक विकेट से चूक गए, लेकिन अपनी गेंदबाजी के दौरान एक इतिहास रच दिया। ट्रम्पेलमैन वर्ल्ड क्रिकेट के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए, जिनके नाम दो बार वर्ल्ड कप मैच में पारी की पहली गेंद पर विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इससे पहले 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में ट्रम्पेलमेन ने स्कॉटलैंड के खिलाफ ऐसा कारनामा किया था। ट्रम्पेलमैन दुनिया के पहले ऐसे गेंदबाज भी बने, जिनके नाम पुरुष T20 इंटरनेशनल में पहली 2 गेंदों पर विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।

सुपरओवर से निकला मैच का नतीजा

ओमान और नामीबिया के बीच मैच टाई हो गया था। ऐसे में मैच का रिजल्ट सुपर ओवर से निकाला गया। गौरतलब है कि ओमान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रन बनाए थे। नामीबिया ने भी लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 109 रन बना सकी। इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला सुपर ओवर खेला गया। इसमें नामीबिया ने 21 रन बनाए थे। ओमान की टीम सुपर ओवर में बल्लेबाजी करते हुए 10 रन ही बना पाई। इस तरह से सुपर ओवर में नामीबिया ने मैच को 12 रन से जीत लिया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

न्यूजीलैंड की हार से मचा भूचाल! पाकिस्तान के लिए खुला सेमीफाइनल का दरवाज़ा, अब बस इतनी बड़ी जीत जरूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंग्लैंड की रोमांचक जीत ने ग्रुप-2 का पूरा गणित बदल दिया है और अब सेमीफाइनल की आखिरी सीट के लिए पाकिस्तान...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...