नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में एनरिक नॉर्किया (Anrich Nortje Record) ने इतिहास रचा है। सुपर-8 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मैच में एनरिक नॉर्खिया ने वो कारनामा किया है, जिससे दुनियाभर के क्रिकेटर चौंक गए हैं। एनरिक नॉर्किया ने महान डेल स्टेन (Dale Steyn) के रिकॉर्ड को तोड़ा है। अब नॉर्किया टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका टीम से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं। स्टेन ने टी-20 वर्ल्ड कप में 30 विकेट लिए थे। अब एनरिक नॉर्किया 31 विकेट लेकर उनसे आगे निकल गए हैं।
4 ओवर में 25 रन देकर झटका एक विकेट
इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में उन्हें एक ही विकेट मिला। मगर, इस कारनामे से वर्ल्ड क्रिकेट में खलबली मचा दी। दरअसल, डेल स्टेन को दुनिया का बेहतरीन गेंदबाज माना जाता है। ऐसे में उनके रिकॉर्ड को तोड़ना मामूली बात नहीं है। एनरिक ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 25 रन देकर एक विकेट झटका। साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली लिस्ट में तो अब तीसरे नंबर पर मार्नी मॉर्केल हैं। उनके नाम 24 विकेट हैं। कागिसो रबाडा ने 24 विकेट गिराए हैं। इमरान ताहिर ने 18 विकेट झटके हैं।
क्विंटन डिकॉक ने खेली आतिशी पारी
साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक की 65 रनों की पारी खेली। इसके बाद केशव महाराज की अगुवाई में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। उसकी बदौलत साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 में ग्रुप-बी के मैच में पिछली बार की चैंपियन टीम इंग्लैंड को सात रनों से हराया। डिकॉक ने 38 गेंदों पर चार चौके और चार छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। इनके अलावा सिर्फ डेविड मिलर तेजी से रन बनाए। उन्होंने 28 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली इसमें चार चौके और दो छक्के शामिल हैं। साउथ अफ्रीका ने छह विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए थे। जबकि, इंग्लैंड को छह विकेट पर 156 रन पर रोका।
खबरों के लिए क्लिक करें- Rafaar News (raftaar.in)




