नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सभी मैच अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले जा रहे हैं। अमेरिका में खेले गए मुकाबले काफी धड़कन बढ़ाने वाले रहे हैं। इसकी वजह वहां की पिच है। ग्रुप स्टेज के 16 मैच अमेरिका के 3 शहरों में आयोजित हुए थे। इनमें 9 मैच चेज करने वाली और 3 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने अपने नाम किया। एक मैच टाई हो गया। तीन मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहे।
एक बार भी 200 प्लस स्कोर नहीं बना
इस स्टेज में एक बार भी 200 का स्कोर नहीं बना। 12 बार टीमें 120 से कम रन बना पाई। इनमें 2 बार 100 से भी कम स्कोर रहा। अमेरिका में लो स्कोरिंग मैच रहे, लेकिन अधिकतर मैचों में कांटे की टक्कर दिखी। वेस्टइंडीज के 6 पिचों पर 24 ग्रुप मुकाबले खेले गए। 12 मैचों में पहले बल्लेबाजी और 10 में पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों जीत हासिल हुई। यहां एक मैच टाई रहा। एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। तीन बार टीमों ने 200 से अधिक स्कोर बनाया। 10 बार टीमें 100 से कम स्कोर पर ऑलआउट हुईं। युगांडा किसी मैच में 100 रन स्कोर नहीं कर सका। इस टीम का हाईएस्ट स्कोर 78 रहा।
3 बार ही 200 से अधिक स्कोर
ग्रुप स्टेज के मुकाबले बेहद लो स्कोरिंग रहे। 80 पारियों में केवल 8 बार 180 से अधिक स्कोर बना। इनमें भी 3 बार ही 200 से अधिक स्कोर बना। तीसरा 200 से अधिक स्कोर आखिरी ग्रुप मैच में वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान के विरुद्ध बनाया था। टीम ने 218 रन बनाए, जो हाईएस्ट स्कोर है। इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका 200 प्लस स्कोर बना सका।
अमेरिका में लो-स्कोरिंग मुकाबले
न्यूयॉर्क स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार नहीं रही। यहां 113 और 119 स्कोर डिफेंड हुए। अमेरिका में खेली गईं 26 पारियों में 4 बार टीमें 150 से अधिक स्कोर कर सकीं। इसके बावजूद यहां सबसे छोटा स्कोर 77 रहा। यह श्रीलंका ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। दूसरी ओर वेस्टइंडीज में 8 में से 6 बार 180 से अधिक स्कोर बने। हालांकि, टूर्नामेंट के 5 सबसे छोटे स्कोर भी वहीं बनाए गए। वेस्टइंडीज के खिलाफ युगांडा 39 रन बना सकी। यह टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे छोटे स्कोर की बराबरी रही। इससे पहले साल 2014 में नीदरलैंड भी श्रीलंका के खिलाफ 39 रन बना सकी थी। युगांडा ने इस बार टॉप-5 में से 3 सबसे छोटे स्कोर बनाए।
100 से अधिक स्कोर पर 3 बार जीत
5 बार टीमों ने 80 से अधिक रनों के अंतर से मैच जीते हैं। इनमें वेस्टइंडीज ने 2 और अफगानिस्तान ने एक बार 100 से अधिक रनों से जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज ने युगांडा को 134 रनों से हराया। यह ग्रुप स्टेज में रन के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। टीम ने अफगानिस्तान को भी 104 रनों से शिकस्त दी। भारत की सबसे बड़ी जीत पाकिस्तान के विरुद्ध 6 रन से रही।
इन टीमों ने सभी मैच जीते
4 ग्रुप की 3 टीमें ग्रुप स्टेज में अपने सभी 4-4 मैच जीते हैं। ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया, ग्रुप-सी से वेस्टइंडीज और ग्रुप-डी से साउथ अफ्रीका ने सभी मैच जीते। ग्रुप-ए से भारत ने अपने सभी मैचों में जीत हासिल की थी। अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने भी 3-3 मैच जीते और 1-1 मैच हारे थे। 3 प्लस मैच जीतने वाली 6 टीमों ने सुपर-8 राउंड में जगह बनाई है। अमेरिका और इंग्लैंड को 2-2 जीत के साथ सुपर-8 में एंट्री मिली। अमेरिका का एक मैच बेनतीजा और इंग्लैंड ने बेहतर रन रेट के चलते सुपर-8 में एंट्री पा ली।
तेज गेंदबाजों ने झटके 64% विकेट
ग्रुप स्टेज के मैचों में 20 टीमों ने 634 चौके और 328 छक्के जड़े। मतलग एक मैच में औसतन 8 छक्के और 16 चौके मारे गए। 4 बेनतीजा मैचों को छोड़ें तो एक मैच में औसतन 9 छक्के और 18 चौके मारे गए। स्टेज में 488 विकेट गिरे। इनमें तेज गेंदबाजों को 64% और स्पिनर्स को 29% विकेट मिले। रनआउट या अन्य प्रकार से 7% विकेट गिरे।अन्य
खबरों के लिए क्लिक करें- Rafaar News (raftaar.in)





