back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अपराध रेखा

Apraadh Rekha

अपराध और हस्त रेखा:

जैसा कि हम जानते हैं हस्तरेखा विज्ञान एक वृहद शास्त्र है जो हर विषय पर जानकारी उपलब्ध कराता है और जिसकी मदद से हम बहुत सी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। जैसे कि समाज में बढ़ते अपराधों को रोकने में हस्तरेखा शास्त्र काफी मददगार साबित हो सकता है ! जी हां , कोई भी कुशल हस्तरेखा शास्त्री किसी व्यक्ति के हाथ का परिक्षण कर ये मालुम कर सकता है कि अमुक व्यक्ति अपराधी है अथवा सामान्य इंसान ! सामान्यतः हम जब भी किसी हाथ का अध्ययन करते हैं तो सर्वप्रथम अंगुलियों व अंगूठे की बनावट पर ध्यान देते हैं। अगर दोनों हथेलियों की त्वचा खुरदरी , अंगुलिया आगे से नुकीली व अंगूठा चपटा हो तथा मस्तिष्क रेखा हथेली के बीचों बीच नीचे की तरफ झुकती चली जाये अथवा ऊपर की तरफ उठती हुई ह्रदय रेखा से मिलने की कोशिश करे या मिल जाय तो समझ जाइये, ये हाथ किसी मानसिक रूप से विक्षिप्त अपराधी का है जो समय के साथ उग्र होता जाएगा । साथ ही ऐसे व्यक्ति के हाथ में शनि , मंगल पर्वत की स्थिति का भी सही आकलन जरूरी है। कोई भी कुशल हस्तरेखा विशेषज्ञ ये आकलन कर सकता है कि अमुक व्यक्ति किस समय अपराध करेगा ! जैसे कि मस्तिष्क रेखा या उससे निकल कर कोई शाखा अगर सूर्य पर्वत के नीचे आकर ह्रदय रेखा से मिल जाये अपराधी अपनी योजना को 25 वर्ष की उम्र तक मूर्त रूप दे देगा और अगर मस्तिष्क रेखा ,सूर्य व शनि पर्वत के मध्य आकर ह्रदय रेखा से मिले तो आप अंदाजा लगा लीजिये कि अपराध 30 वर्ष की आयु तक हो चुका होगा , इसी तरह हम आगे की गणना भी कर सकते हैं ।इसके अलावा मंगल , शनि व चन्द्र पर्वत पर स्थित क्रॉस ,जाल व काले धब्बे भी आपराधिक् स्वभाव के द्योतक होते हैं ।अपराध किस प्रकार का होगा, ये भी हम जान सकते हैं! जैसे कि हत्या , बलात्कार ,चोरी , डाका ,आत्महत्या आदि।चूंकि अपराध का सीधा सम्बंध व्यक्तिकी मनोवृत्ति जुड़ा है और मन का कारक चन्द्रमा है अतः जब भी किसी के हाथ का अध्ययन किया जायतबचन्द्रमा के पर्वत और मस्तिष्क रेखा का अच्छी तरह से अध्ययन बहुत जरूरी है । नीचे की तरफ अत्यधिक झुकी हुई मस्तिष्क रेखा अवसाद व आत्महत्या की प्रवृति को बढ़ावा देती है। कई बार मैंने ये भी देखा है कि अपराध होने से पूर्व अपराधी के हाथ में मंगल शनि व चन्द्रमा के क्षेत्र पे कुछ विशेष काले, भूरे दाग धब्बे व आकृतियां उभरने लगती हैं जिनका बारीकी से अध्ययन बहुत जरुरी है ।

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...