नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इंडिया के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा पैरिस ओलंपिक्स में जैवलिन थ्रो के फाइनल में पहुंच गए हैं। इसे लेकर क्रिकेटर ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया है।
उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है कि अगर नीरज चोपड़ा पैरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतते हैं तो वह उस भाग्यशाली विजेता को 100089 रुपये देंगे जो इस पोस्ट को लाइक करेगा और सबसे ज्यादा कमेंट करेगा। उन्होंने कहा कि शीर्ष 10 लोगों को फ्लाइट की टिकट भी दी जाएगी।
[EMBED]
If Neeraj chopra win a gold medal tomorrow. I will pay 100089 Rupees to lucky winner who likes the tweet and comment most . And for the rest top 10 people trying to get the atttention will get flight tickets . Let’s get support from india and outside the world for my brother
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) August 7, 2024
पंत इस समय भारतीय क्रिकेट टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं। टी20 सीरीज में मेजबान टीम का क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय टीम वनडे सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही है।
[EMBED]
If Neeraj chopra win a gold medal tomorrow. I will pay 100089 Rupees to lucky winner who likes the tweet and comment most . And for the rest top 10 people trying to get the atttention will get flight tickets . Let’s get support from india and outside the world for my brother
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) August 7, 2024
जैवलीन थ्रो के फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा
पैरिस ओलंपिक्स में नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में उनका मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा। उन्होंने पहली बार में 89.34 मीटर जैवलीन फेंका। उनके इस कदम से फाइनल में भारत के गोल्ड जीतने के चांस बढ़ गए हैं। उनके प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 86.59 मीटर की दूरी तय की।
विनेश फोगाट ने महिलाओं की 50 किलोग्राम भार वर्ग में जीत हासिल की
भारत की प्रसिद्ध पहलवान विनेश फोगाट ने महिलाओं की 50 किलोग्राम भार वर्ग फ्रीस्टाइल रेसलिंग इवेंट में जापान की सुसाकी यू को हराया, जो तोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट थीं। इस मुकाबले में पहले सुसाकी ने पॉइंट लिया, लेकिन आखिर में विनेश फोगाट ने जोरदार दांव मारते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। उन्होंने 3-1 से इस बाउट को जीता और क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं।
इससे पहले भारतीय एथलीट अविनाश साबले इतिहास रचते हुए 3000 मीटर की स्टीपलचेज के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इस रेस को क्वालिफाई करने के बाद अविनाश ने कहा कि उनका लक्ष्य फाइनल में और बेहतर परफॉर्म करना है। उन्होंने बताया कि उन्होंने योजना के अनुसार शुरुआत की। रेस अच्छी थी, उन्होंने कहा कि वो पिछले ओलंपिक्स में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाए थे लेकिन इस बार वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in





