नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ओलंपिक्स गेम में इस बार भारत की झोली में पांच मेडल आए। लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी थे जो विवादों में घिरे रहे। उनमें प्रमुख रूप से अंतिम पंघाल और विनेश फोगाट का नाम आ रहा है। इसके अलावा पेरिस ओलंपिक विवादों में इस कारण ये भी है क्योंकि केवल भारतीय खिलाड़ी ही नहीं , विदेशी खिलाड़ियों पर भी कई संगीन आरोप लगे हैं।
अंतिम पंघाल पर यह लगा आरोप
भारतीय महिला पहलवान अंतिम पर आरोप है कि उन्होंने अपने अक्रेडेशन कार्ड का इस्तेमाल करके ओलंपिक विलेज में अपनी बहन की एंट्री करवाई। इस घटना के बाद अंतिम को बाहर निकाल दिया गया। इसके लिए उनकी बहन को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद भारतीय ओलंपिक संघ के हस्तक्षेप के बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
एसोसिएशन ने इसके तुरंत बाद अंतिम को बहन और भाई के साथ देश छोड़ने के निर्देश दिए गए। अंतिम ने बताया कि वो अपना कुछ सामान विलेज में भूल गई थी इसे लाने के लिए अपना एक्रेडेशन अपनी बहन को दे दिया था।
विनेश पर सख्त नियम का पड़ा असर, डिस्क्वालिफाई होने के कारण हुई बाहर
विनेश फोगाट के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। उन्हें फाइनल मैच के कुछ घंटों पहले डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण विनेश को बाहर का रास्ता दिखाया गया। इसे लेकर विनेश निराश हो गई लेकिन फिर इस मामले में प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप के बाद मामला IOA के पास पहुंचा। विनेश ने इसके बाद मामला CAS में डाला। विनेश का केस हरीश साल्वे लड़ रहे हैं।
विनेश के वकील ने कहा कि चैंप डे मार्स एरिना और एथलीट विलेज के बीच की दूरी और मुकाबलों के बीच व्यस्त कार्यक्रम के कारण उन्हें वजन घटाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला। मुकाबलों के पहले दिन के बाद उनका वजन 52.7 किलोग्राम हो गया था।अब सबकी नजरें 13 अगस्त को CAS के फैसले पर टिकी हैं।
रोमानिया ने भी CAS में अपनी सिफारिश की
इन दोनों के साथ ही नहीं कई अन्य खिलाड़ियों के साथ भी कुछ न कुछ हुआ है जिसके कारण पेरिस ओलंपिक विवादों में रहा है। अमेरिकी जिमनास्ट जॉर्डन चाइल्स को जिमनास्टिक्स फ्लोर एक्सरसाइज के मेडल मुकाबले में 1 मिनट के स्कोर डेडलाइन के बाद फैसला बदल दिया गया। इससे रोमानिया ने भी CAS में अपनी सिफारिश की। जिसके बाद फैसला रोमानिया के पक्ष में आया।
गलत व्यवहार के लिए एथलीट भी रहे विवादों में, बाद में मांगी माफी
इतना ही नहीं कुछ एथलीटों को गलत व्यवहार करने के लिए हिसारत में लिया गया है। ऑस्ट्रेलियन टीम के एक खिलाड़ी को कोकेन खरीदने का प्रयास करने को लेकर हिरासत में लिया गया है। एथलीट टॉम क्रेक ने इस गलती के लिए माफी भी मांगी है। उन्होंने कहा कि वो अपनी लगती की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं और यह एक बड़ी गलती थी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in




