back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विराट कोहली या रोहित शर्मा नहीं 2024 में Google पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये स्पोर्ट्स स्टार्स

साल 2024 में सबसे ज्यादा सर्च किए लोगों में स्पोर्ट्स स्टार का दबदबा रहा। इस साल लक्ष्य सेन और अभिषेक सिंह के अलावा कई स्पोर्ट्स स्टार रहे गूगल की सर्च में रहे टॉप 10 पर।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। साल 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले भारतीयों की लिस्ट में स्पोर्ट्स स्टार्स का बोलबाला रहा। हालांकि इस लिस्ट में कई अन्य नाम भी हैं। खास बात यह रही कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे बड़े क्रिकेट स्टार टॉप 10 की लिस्ट से बाहर रहे। टॉप-10 में पांच खिलाड़ी थे, जिनमें विनेश फोगाट, हार्दिक पांड्या, शशांक सिंह, अभिषेक शर्मा और लक्ष्य सेन शामिल हैं।

विनेश फोगाट को सबसे ज्यादा सर्च किया गया

विनेश फोगाट को इस साल सबसे ज्यादा सर्च किया गया। 2024 के पेरिस ओलंपिक में हुए विवाद के बाद उनका नाम खूब चर्चा में आया था। विनेश ने ओलंपिक में 50 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन 100 ग्राम वजन अधिक होने के कारण उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ा और जुलाना सीट से जीत हासिल की। इस कारण लोग उन्हें गूगल पर ज्यादा सर्च कर रहे थे।

हार्दिक पांड्या का जलवा

क्रिकेट के मामले में हार्दिक पांड्या का नाम सबसे ऊपर रहा। वह गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए भारतीयों में चौथे स्थान पर हैं। हार्दिक की चर्चा IPL में मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिलने, नताशा स्टेनकोविच से तलाक और T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के कारण भी हुई। उनकी इन घटनाओं ने उन्हें बहुत चर्चा में रखा।

अन्य खिलाड़ी जो रहे सबसे ज्यादा चर्चित

शशांक सिंह (6वां स्थान): IPL में पंजाब किंग्स के खिलाड़ी।

अभिषेक शर्मा (9वां स्थान): सनराइजर्स हैदराबाद के क्रिकेटर, जो बाद में टीम इंडिया में भी खेले।

लक्ष्य सेन (10वां स्थान): बैडमिंटन स्टार, जो पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल से चूक गए थे।

2024 में Google पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉप-10 भारतीय

1. विनेश फोगाट

2. नीतीश कुमार

3. चिराग पासवान

4. हार्दिक पांड्या

5. पवन कल्याण

6. शशांक सिंह

7. पूनम पांडे

8. राधिका मर्चेंट

9. अभिषेक शर्मा

10. लक्ष्य सेन

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वासू नाम का मतलब – Vasu Name Meaning

Vasu Name Meaning / वासू नाम का मतलब: Money,...

Shikhar Dhawan की पत्नी Sophie Dhawan ने शेयर की विकेशन की तस्वीरें, बीच किनारे दिखाया ग्लैमरस लुक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेटर Shikhar Dhawan...

Amit Shah Statement: TMC पर बड़ा हमला, ‘गुंडों को खोजकर कार्रवाई’ का वादा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के...

गर्मियों में जरूर पीना चाहिए आम पन्ना, यहां जान लें इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मी के बढ़ते तापमान में...

Akshay Kumar की Bhooth Bangla की कैसी चल रही एडवांस बुकिंग? जानें सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Akshay Kumar की फिल्म Bhooth...

Amarnath Yatra 2026: आज 15 अप्रैल से शुरू रजिस्ट्रेशन, जानिए रूट, फीस और जरूरी नियम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमरनाथ यात्रा 2026 (Amarnath Yatra) के...

Rohit Sharma Injury Update: PBKS मैच से बाहर हो सकते हैं रोहित, MI को लगा बड़ा झटका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Rohit Sharma की चोट ने Mumbai...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵