नई दिल्ली, रफ्तार। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय टीम ने तीरंदाजी के रैंकिंग राउंड के क्वार्टरफाइनल में क्वालीफाई कर ली है। अब आज भारतीय टीम में से ज्यादातर खिलाड़ी क्वालिफिकेशन राउंड या स्टेज राउंड में खेलेंगे। शूटिंग में भारत मेडल के लिए खेलेगा। कुल 7 खेलों में भारतीय एथलीट्स हिस्सा लेंगे। सबसे पहला इवेंट बैडमिंटन का है। इसके मेंस डबल्स में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी और विमेंस डबल्स में अश्विनी पोणप्पा और तनीसा क्रेस्टो की जोड़ी मैदान में होगी। बैडमिंटन के मेंस सिंगल्स में एसएस प्रणॉय और लक्ष्य सेन भाग लेंगे। विमेंस सिंगल्स में टोक्यो ओलंपिक में मेडल विजेा पीवी सिंधु मुकाबला करेंगी। ये सभी मैच ग्रुप स्टेज के हैं। ये मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे से जियो सिनेमा और स्पोर्ट्स 18 पर लाइव होंगे।
बैडमिंटन के बाद रोविंग और फिर शूटिंग
बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा के बाद रोविंग और फिर शूटिंग के इवेंट होंगे। दोपहर 12.30 बजे से रोविंग मेंस सिंगल्स स्कल्स हिट्स राउंड में बलराज पंवर दमखम दिखाएंगे। इस टाइम पर 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन राउंड खेलेगी। इसमें संदीप सिंह, अर्जुन बाबुता, रमिता जिंदल, एलावेनिल वलारिवन हिस्सा लेंगे। ये इवेंट दोपहर 12.30 बजे से शुरू होगा। ये टीम क्वालिफाई कर लेती है तो दोपहर 2 बजे से मेडल राउंड में दावेदारी पेश करेगी। आज भारत के पास पहला मेडल जीतने का अवसर है।
10 मीटर एटर पिस्टर में सरबजोत और अर्जुन साधेंगे निशाना
10 मीटर एटर पिस्टल के क्वालिफिकेशन राउंड के लिए सरबजोत सिंह और अर्जुन चीमा भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे से यह मैच होगा। इसके दो घंटे बाद शाम 4 बजे से 10 मीटर एयर पिस्टल विमेंस के क्वालिफिकेशन राउंड में रिदम सांगवान और मनु भाकर मैच करने वाली हैं।
टेनिस और टेबल टेनिस के भी मैच
आज टेनिस और टेबल टेनिस के भी मुकाबले होंगे। टेनिस मेंस सिंगल्स के फर्स्ट राउंड में सुमित नागल और मेंस डबल्स में रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी मैच के लिए टेनिस कोर्ट पर होंगे। ये मुकाबले दोपहर 3 बजे से खेले जाएंगे। टेबल टेनिस मेंस सिंगल्स में शरत कमल और हरमीत देसाई हिस्सा लेंगे।
बॉक्सिंग के 54 किलो कैटगरी में भाग लेंगी प्रीति
विमेंस बॉक्सिंग के 54 Kg कैटगरी में प्रीति पवार भाग लेंगी। यह मैच शाम 7 बजे से होगा। रात 9 बजे से भारतीय मेंस हॉकी टीम का न्यूजीलैंड से मुकाबला होगा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





