नई दिल्ली, रफ्तार। पेरिस ओलंपिक 2024 का शुक्रवार को पेरिस में शानदार आगाज हुआ। शहर की सीन नदी किनारे पहली बार ओलंपिक का उद्घाटन समारोह हुआ। नदी की धाराओं के सहारे 206 देशों के खिलाड़ी नाव पर सवार होकर परेड ऑफ नेशंस में भाग लिए। सीन नदी पर छह किलोमीटर लंबी यात्रा रोमांच पैदा कर रही थी। इंडियन टीम का नेतृत्व पीवी संधु और टेबल टेनिस प्लेयर शरथ कमल ने किया। भारतीय टीम 84वें नंबर पर परेड ऑफ नेशंस में हैं। सबसे आगे ग्रीक टीम निकली है। रिफ्यूजी टीम दूसरे और अफगानिस्तान तीसरे नंबर पर है।
पॉप स्टार लेडी गागा ने किया परफॉर्म
ओपनिंग सेरेमनी में बीच-बीच में लाइव कांसर्ट हुआ। इस दौरान वर्ल्ड फेम पॉप स्टार लेडी गागा ने परफॉर्म किया। लेडी गागा ने फ्रांस की एक्ट्रेस जिजी जीनमैरे की फेमस गीत मॉन ट्रूक एन प्लम्स को गाया। जीनमैरे ने 96 की उम्र में 2020 में आखिरी सांस ली थी। 80 फ्रांसिसी कलाकारों ने कैबरे डांस कैन-कैन का धांसू परफॉर्मेंस दिया। फ्रांस के सबसे बड़े पॉप स्टार में से एक आया नाकामुरा ने भी भाग लिया।
हजारों फैंस बने गवाह
ओलंपिक देखने के लिए दुनिया के कोने-कोने से हजारों फैंस पहुंचे थे। ओपनिंग सेरेमनी को सेलिब्रेट और चीयर करने को हजारों दर्शक सीन नदी किनारे छह किलोमीटर के दायरे में है। काफी संख्या में लोग पुल पर भी प्लेयर्स को चीयरअप कर रहे हैं।
भारत से 117 खिलाड़ियों की टीम
पेरिस ओलंपिक में भारत के 117 खिलाड़ियों का दल भेजा गया है। 29 एथलीट्स, निशानेबाजी के 21 प्लेयर, हॉकी के 19 खिलाड़ी शामिल हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




