back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar News :कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर तेजस्वी ने अर्पित की पुष्पांजलि

राजद ने पटना के बापू सभागार में कर्पूरी ठाकुर के 35वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने किया। उन्होंने ने कहा कि उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता

पटना,एजेंसी। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पटना के बापू सभागार में शुक्रवार को कर्पूरी ठाकुर के 35वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने किया। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया।

कर्पूरी ठाकुर के योगदान को भुलाया जा नहीं सकता

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रति जो योगदान कर्पूरी ठाकुर का रहा है उसे भुलाया नहीं जा सकता। हम सिर्फ उन्हें याद नहीं, बल्कि उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लें। उनके विचार आज भी हमारे साथ है। लालू प्रसाद यादव के सफल इलाज के लिए प्रार्थना करने वालों को उन्होंने मंच से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि लालू हमारे नेता हैं। हम उनके बताए रास्ते पर चलते हैं। वह जल्द ही पटना आयेंगे।

ये लोग महात्मा गांधी के देश को नाथूराम गोडसे का देश बना देंगे

भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग महात्मा गांधी के देश को नाथूराम गोडसे का देश बना देंगे लेकिन हम सब लोग एक है और एक होकर रहेंगे ताकि इनका एजेंडा पूरा ना हो पाए। यह लोग सिर्फ फूट डालो शासन करो राजनीति करते हैं। समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं के हंगामे से टूटा कांच का दरवाजा

कार्यक्रम खत्म होने के बाद जैसे ही तेजस्वी यादव ने दरवाजा के बाहर कदम रखा, कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बीच सभागार का कांच का बड़ा दरवाजा टूट गया। बापू सभागार में अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों के सिर में कांच भी चुभ गया, जिसमें मीडियाकर्मी भी हैं। हालांकि, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने की। मौके पर राजद के कई नेता मौजूद रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार-हरियाणा राज्यसभा चुनाव नतीजों के बाद सियासी बयानबाजी तेज, जानिए तेजस्वी-चिराग से लेकर भूपेंद्र हुड्डा तक किसने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार और हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। सोमवार (16 मार्च) को हुए...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...