back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली के बाद किया यह कारनामा

Yashasvi Jaiswal Record: इंग्लैंड के विरुद्ध 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में सलामी युवा भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बल्ला जमकर चल रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार। इंग्लैंड के विरुद्ध 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में सलामी युवा भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का बल्ला जमकर चल रहा है। वह कई रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। रांची टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी यशस्वी ने एक छोटी पारी खेलकर विराट कोहली के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

यशस्वी के पास विराट से आगे निकलने का मौका

यशस्वी इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 44 गेंदों पर 37 रन बनाए। इस दौरान 5 चौके जड़े। इसी के साथ सीरीज में यशस्वी के 655 रन पूरे हो गए। 655 रन बनाने के साथ यशस्वी इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीयों की लिस्ट में विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 बल्लेबाज बन गए। कोहली ने साल 2016 में इंग्लैंड के विरुद्ध 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 655 रन बनाए थे। वैसे, जायसवाल के पास विराट के आगे निकले के लिए अब भी एक मैच बचा है।

इंग्लैंड के विरुद्ध एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय

1. विराट कोहली – 655 रन, साल 2016

2. यशस्वी जयसवाल- 655 रन, साल 2024

3. राहुल द्रविड़ – 602 रन, साल 2002

4. विराट कोहली – 593 रन, साल 2018

5. विजय मांजरेकर – 586 रन, साल 1961

सीरीज में दो बार जड़े हैं दोहरा शतक

यशस्वी ने इस सीरीज में 8 पारियां खेलकर 2 अर्धशतक और 2 दोहरे शतक लगाए हैं। उन्होंने विशाखापट्टनम टेस्ट मैच की पहली पारी में 209 रनों की पारी खेली थी। राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद 2014 रन बनाए थे। राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में यशस्वी ने 14 चौके और 12 छक्के लगाए थे। उन्होंने टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की थी। इससे पहले साल 1996 में वसीम अकरम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक टेस्ट पारी में 12 छक्के लगाए थे। वहीं, एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी जायसवाल ने अपने नाम दर्ज कर लिया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रिकेट फैंस के लिए चिंता की खबर, स्टार भारतीय बल्लेबाज की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵