नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स ने एलिमिनेटर मैच में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हराकर लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली आरसीबी ने सीधे फाइनल में एंट्री ली थी। यह मुकाबला वडोदरा के बीसीए स्टेडियम, कोताम्बी में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। दोनों टीमों के बीच खिताब को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
दिल्ली की नजर पहले खिताब पर
दिल्ली कैपिटल्स 2023 से हर सीजन में फाइनल तक पहुंच रही है, लेकिन अब तक ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। इस बार टीम अपने पहले खिताब की तलाश में मैदान पर उतरेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस सीजन शानदार खेल दिखाया और 8 में से 6 मैच जीतकर टॉप स्थान हासिल किया। टीम पहले भी दिल्ली को हराकर 2024 में खिताब जीत चुकी है, इसलिए उसका आत्मविश्वास काफी ऊंचा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात करें तो वह 2024 में WPL का खिताब जीतने में कामयाब रही थी। वहीं बाकी के दो सीजन में वह लीग स्टेज से ही हारकर बाहर हो गई थी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो उनकी टीम हर सीजन फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है लेकिन एक भी बार खिताब नहीं जीत पाई है। इस सीजन उनके पास ट्रॉफी पर कब्जा करने का शानदार मौका है। वहीं RCB दूसरी बार खिताब जीतने के इरादे से फाइनल में उतरेगी।
कहां देखें लाइव मैच?
महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
आरसीबी: स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष, राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकार, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल, सयाली सतघारे।
दिल्ली कैपिटल्स: लिजेल ली, शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ड, जेमिमा रोड्रिगेज (कप्तान), निकी प्रसाद, मरिज़नने कप्प, चिनले हेनरी, स्नेह राणा, नल्लापुरेड्डी चराणी, मिन्नू मनी, नंदनी शर्मा।




