back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

114 साल की उम्र में विश्‍व प्रसिद्ध मैराथन धावक फौजा सिंह का निधन, सड़क हादसे में आयी थी गंभीर चोट

114 वर्षीय प्रसिद्ध मैराथन धावक फौजा सिंह का निधन हो गया। जालंधर में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोट आयी थी।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । विश्व के सबसे प्रसिद्ध मैराथन धावक फौजा सिंह का सोमवार, 14 जुलाई को पंजाब के जालंधर जिले में सड़क हादसे में निधन हो गया। 114 वर्ष के फौजा सिंह अपने पैतृक गांव ब्यास में टहल रहे थे, जब एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शाम को उनकी मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना की पुष्टि जालंधर पुलिस ने की है, साथ ही उनके जीवन पर पुस्तक ‘द टर्बन्ड टॉरनेडो’ के लेखक खुशवंत सिंह ने भी इसकी जानकारी दी है।

पुलिस वाहन और चालक की खोज में जुटी

आदमपुर थाने के SHO हरदेवप्रीत सिंह ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद वाहन चालक फरार हो गया है और उसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर वाहन और चालक की खोज जारी है। घटना लगभग दोपहर साढ़े तीन बजे की बताई गई है, जब फौजा सिंह सड़क पार कर रहे थे। इस बीच, फौजा सिंह के जीवन पर लिखी गई पुस्तक ‘द टर्बन्ड टॉरनेडो’ के लेखक खुशवंत सिंह ने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्‍होंने लिखा, “मेरा ‘टर्बन्ड टॉरनेडो’ अब नहीं रहा।”

राज्यपाल ने जताया शोक, सोशल मीडिया पर भी लोगों ने किया दुख प्रकट

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने फौजा सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं महान मैराथन धावक और अदम्य साहस के प्रतीक सरदार फौजा सिंह जी के निधन से अत्यंत शोकाकुल हूं। 114 वर्ष की उम्र में उन्होंने मेरे साथ ‘नशा मुक्त, रंगला पंजाब’ मार्च में हिस्सा लिया था। उनकी विरासत पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए सदैव प्रेरणा बनी रहेगी।” सोशल मीडिया पर भी हजारों लोगों ने इस दुखद समाचार पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

कौन थे फौजा सिंह?

फौजा सिंह, जिन्हें विश्वभर में ‘टर्बन्ड टॉरनेडो’ के नाम से जाना जाता था, उम्र के इस पड़ाव पर भी बेहद सक्रिय और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत थे। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय मैराथन रेसों में हिस्सा लिया और स्वास्थ्य, नशा मुक्ति तथा फिटनेस को बढ़ावा देने वाले सामाजिक अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से देश ने केवल एक महान धावक ही नहीं, बल्कि एक जीवंत प्रेरणा भी खो दी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में बाइकर को कुचलने वाले नाबालिग के पिता ने जताया गहरा दुख, मांगी माफी, बोले- बेहद बेहद शर्मिंदा हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में 23 वर्षीय बाइक सवार को कुचलने के मामले में आरोपी नाबालिग के पिता ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...