back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Women World Cup 2025: लगातार हार के बाद मुश्किल में टीम इंडिया, सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए चाहिए ये करिश्मा

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम के लगातार दो मैच ने क्रिकेट फैंस को तगड़ा झटका दिया है। अब ऐसे में सवाल ये है कि अब टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचेगी कैसे? आइए जानते हैं पूरा समीकरण।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । भारत ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी। टीम ने शुरुआती दो मुकाबलों में श्रीलंका और पाकिस्तान को हराकर जीत का परचम लहराया, लेकिन इसके बाद उसकी विजयी लय पर अचानक ब्रेक लग गया, जिससे टीम की लय और आत्मविश्वास दोनों को झटका लगा।

ऐसे फिर बाद में भारत को साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो हार का सामना करना पड़ा। इन बैक-टू-बैक हारों ने न सिर्फ टीम का मनोबल गिराया बल्कि अब बड़ा सवाल ये खड़ा हो गया है। क्या टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बना पाएगी या नहीं?

इन 4 टॉप टीमों को मिलेगा Semi-finals का टिकट

महिला वर्ल्ड कप में कुल 8 टीमें मैदान में हैं, जिनमें से टॉप 4 को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड फिलहाल शीर्ष दो स्थानों पर मजबूती से जमे हुए हैं। लेकिन भारत के लिए राह अब मुश्किल हो गई है। लगातार दो हार के बाद टीम को अब बाकी मैच हर हाल में जीतने होंगे ताकि सेमीफाइनल की दौड़ में बने रह सकें।

SA-AUS से हार के बाद भी नंबर 3 पर बरकरार

अच्छी खबर यह है कि साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से हारने के बावजूद भारत की स्थिति पॉइंट्स टेबल में फिलहाल सुरक्षित है। टीम अभी भी तीसरे स्थान पर कायम है, जिसका श्रेय उसके 0.682 के मजबूत रन रेट को जाता है। हालांकि, आगे सिर्फ रन रेट से काम नहीं चलेगा। अब भारत को जीत की पटरी पर लौटना ही होगा, वरना सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर होने का खतरा मंडराने लगेगा।

अब जानें लें भारत का समीकरण

अब बड़ा सवाल यही है। आखिर टीम इंडिया को क्या करना होगा ताकि वो फाइनल की रेस में बनी रहे? जवाब सीधा है। अब गलती की कोई गुंजाइश नहीं बची। भारत को 19 अक्टूबर को इंग्लैंड, 23 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और 25 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ अपने तीनों मैच हर हाल में जीतने होंगे। अगर टीम ऐसा कर लेती है, तो उसके 10 अंक हो जाएंगे और बेहतर रन रेट के दम पर वह सीधे सेमीफाइनल में जगह बना सकती है।

अगर टीम इंडिया अपने अगले तीन में से दो मैच हार जाती है, तो महिला वर्ल्ड कप में उसका सफर लगभग खत्म हो जाएगा। लेकिन अगर वो तीन में से दो मुकाबले जीतती है, तो सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रहेंगी।

हालांकि, तब किस्मत का साथ भी जरूरी होगा। ऐसी स्थिति में टीम को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के प्रदर्शन पर नजर रखनी पड़ेगी, क्योंकि 8 अंकों पर पहुंचने के बाद टॉप-4 की रेस पूरी तरह अगर-मगर पर टिक जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...