back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2025 में श्रेयस अय्यर होंगे पंजाब किंग्स के कप्तान, सलमान खान ने Bigg Boss 18 में किया ऐलान

IPL 2025 में पंजाब किंग्स के नए कप्तान को लेकर रियलिटी शो Bigg Boss 18 के आखिरी वीकेंड का वार पर होस्ट सलमान खान ने किया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । क्रिकेट प्रेमी IPL शुरू होने का बेसब्री से इंतजार रहे है। भारत में आईपीएल को एक अलग ही क्रेज देखा जा सकता है। वहीं इसी बीच Bigg Boss 18 के आखिरी वीकेंड का वार पर भी इसकी चर्चा हुई। इस एपिसोड में सलमान खान ने ऐलान किया कि इस साल IPL में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर होंगे। श्रेयस अय्यर के साथ सलमान खान के शो में यजुवेंद्र चहल और शशांक सिंह शामिल हुए।

बता दें कि, आईपीएल 2024 के सीजन में श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्‍तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाई थी। वहीं इस साल के अंत में फ्रैंचाइज़ी ने रिलीज़ कर दिया था और पंजाब किंग्स ने उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, नीलामी की दूसरी सबसे बड़ी खरीद थी।

बिग बॉस 18 शो में इस खुलासे के बाद लोगों के अलग- अलग रिएक्शन आने लगे है, वहीं सोशल मीडिया पर खूब चर्चा की जा रही है। वहीं एक यूजर ने लिखा, अब पंजाब के नए बॉस श्रेयस अय्यर होंगे। दूसरे यूजर ने लिखा, श्रेयस कैप्टन बनेगा सबको पता है भाई। मजा तो तब आता जब चहल को कैप्टन बना देते।

आईपीएल में साल 2024 बेहद सफल 

टीम इंडिया के धाकड़ क्रिकेटर ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में साल 2024 बेहद सफल रहे हैं, जिसमें उन्होंने सभी प्रारूपों बेहतर प्रदर्शन किया है और इस दौरान चार खिताब भी जीते हैं। पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स को शानदार जीत दिलाने के अलावा, अय्यर ने मुंबई टीम की भी कप्तानी कर चुके है, जो 2024 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जीत दिलाई। वह रणजी ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई टीम में शामिल थे। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Battle of Galwan Teaser: सलमान खान ने अपने अंदाज में गाया भारत माता की जय, लीड की इंडियन आर्मी की अंतिम लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सलमान खान ने अपने जन्मदिन पर अपनी आने वाली फिल्म बैटल ऑफ़ गलवान का टीज़र रिलीज़ किया। सलमान ने इसे अपने...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...