back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ICC कर सकती है क्रिकेट के इन नियमों में बदलाव, गेंदबाजों को मिलेगी बड़ी राहत, चर्चा जारी

इंटरनेशनल क्रिकेट बोर्ड (ICC) क्रिकेट के कुछ नियमों में बदलाव करने पर विचार कर रही है। साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व कप्तान शॉन पोलाक ने इन नियमों को लेकर जानकारी दी है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क । दुनिया में सबसे ज्यादा देखा या पसंद किया जाने वाला खेल है तो वह है क्रिकेट। क्रिकेट में पिछले कुछ सालों में सबसे ज्यादा क्रेज देखने को मिला है। इस बीच अब इस गेम का कुछ स्वरुप काफी बदल चुका है। क्रिकेट में पहले सबसे ज्यादा टेस्ट और वनडे सीरीज मैच को अधिक पसंद किया जा रहा। लेकिन इस बीच T20I क्रिकेट की एंट्री हुई तो कुछ ही सालों में ये क्रिकेट का यह सबसे पसंदीदा फॉर्मेट बन चुका है। इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 ओवर के फॉर्मेट को सफल देखकर फिर भारत में भी इस तर्ज में IPL लीग की शुरुआत की गई। फिर अगले कुछ सालों में यह दुनिया के कई हिस्‍सों में छा गया और कई देशों में इसे जमकर बढ़ावा दिया गया जो कि आज विश्‍व के कई देशों में इस खेल को खेला देखा जा सकता है। यही वजह है कि, अब क्रिकेट में एक नियम को बदलने पर चर्चा की जा रही है। 

गेंदबाजों के लिए राहत भरी खबर  

इस बीच खबर है कि, ICC क्रिकेट समिति ने इस नए नियमों के तहत गेंदबाजों को वाइड पर थोड़ी राहत देने की दिशा में काम किया जा रहा है। क्योंकि फिलहाल गेंदबाजों पर नियम बहुत ही सख्‍त है। खासकर तब जब क्रिज पर मौजूद बल्‍लेबाज आखिरी कुछ पलों में अपनी स्थिति में बदलाव करते है तब। साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व कप्तान शॉन पोलाक ने ICC के नए नियमो में होने वाले बदलाव को लेकर जानकारी शेयर की है। 

शॉन पोलाक ने क्‍या कहा-

पोलाक एक मीडिया चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि, मैं ICC क्रिकेट समिति का हिस्सा हूं और हम वाइड गेंद को लेकर गेंदबाजों को कुछ राहत देने या थोड़ी बहुत छूट मिले इस पर विचार किया जा रहा है। हमें लगता है कि, फिलहाल गेंदबाजों पर आईसीसी के कठिन नियम है और वो एकदम गेंदबाजों के प्रति सख्त हैं। पोलाक ने अपनी बातचीत में आगे कहा कि, अगर कोई बल्लेबाज आखिरी मिनट में अपनी पोजिशन बदलता है, तो यह सच है कि, गेंदबाजों के लिए आदर्श स्थिति नहीं होती है। एक गेंदबाज को अपने रन अप के समय यह जानना या सोचना जरूरी है कि वह कहां गेंदबाजी कर सकता है।

इस नियम में हो सकता है बदलाव 

साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व कप्‍तान ने शॉन पोलाक ने कहा कि, वर्तमान नियमों के मुताबिक, अगर गेंदबाज के गेंद छोड़ने से तुरंत पहले बल्लेबाज अपनी क्रिज बदलता है या जगह चेंज करता है तो इससे गेंद वाइड दे दी जाती है। हम इस नियम को थोड़ा बदलना चाहते है। उन्होंने कहा कि, एक गेंदबाज को रन-अप के वक्‍त और गेंद छोड़ने के समय उन्‍हें पता होना चाहिए कि उसे कब, क्यों या कैसी गेंद करनी है। एक गेंदबाज से कैसे उम्‍मीद कि जा सकती है कि, वह गेंदबाजी करते समय आखिरी सेकंड में अपनी रणनीति बदल देगा। उसे पहले ही स्पष्ट रूप से पता होना चाहिए कि, उसे कहां गेंदबाजी करनी है। यह मुख्य पहलू है जिस पर हम चर्चा कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Lionel Messi को T20 World Cup का न्योता, जय शाह ने भेंट किया भारत-यूएसए मैच का टिकट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट और फुटबॉल दोनों के फैंस के लिए आज का दिन खास रहा। फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी के...
spot_img

Latest Stories

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵