back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिग बॉस 18 : शो से बाहर होते ही श्रुतिका अर्जुन ने किया इन कंटेस्टेंट्स पर वार, खोल दिए कई बड़े राज

बिग बॉस 18 के घर से बाहर आने के बाद हाल ही में श्रुतिका अर्जुन ने एक इंटरव्‍यू दिया है। श्रुतिका को सबसे कम वोट्स मिले थे, ऐसे में ईशा सिंह समेत हर कोई हैरान रह गया था।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। सलमान खान का धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 18’ इन दिनों सुर्खियों में है। इस शो से हाल ही में श्रुतिका अर्जुन को बेघर कर दिया गया है। शो से बाहर आते ही श्रुतिका ने अपना गुस्‍सा निकाला है।  उन्‍होंने शो के इन कंटेस्टेंट्स पर वार करते हुए उनके कई राज भी खोल दिए हैं। श्रुतिका ने रजत दलाल से लेकर करणवीर-चुम के लव एंगल पर अपना रिएक्शन दिया है। जानिए क्‍या कहा श्रुतिका ने। बिग बॉस 18 के घर से बाहर आने के बाद हाल ही में श्रुतिका अर्जुन ने एक इंटरव्‍यू दिया है। श्रुतिका को सबसे कम वोट्स मिले थे, ऐसे में ईशा सिंह समेत हर कोई हैरान रह गया था। श्रुतिका ने अपने इंटरव्यू में कई राज खोले हैं। 

एक नंबर के पलटू हैं रजत

  

श्रुतिका ने कहा कि शो के कंटेस्‍टेंट रजत दलाल एक नंबर के पलटू हैं। रजत दलाल उन कंटेस्‍टेंट में से हैं जिन्‍हें खुद नहीं पता होता वे क्‍या कर रहे हैं। अविनाश मिश्रा और कशिश कपूर के मेटर को लेकर उन्‍होंने कहा कि रजत ने ईशा से अविनाश को लेकर कहा था कि वो काफी अच्छे हैं । वहीं दूसरी तरफ सारा के साथ बैठकर अविनाश के साथ प्लान बना रहे थे। वहीं चुम दरांग और करणवीर मेहरा के लव एंगल पर बात करते हुए लेकर श्रुतिका ने कहा कि उनके बीच कोई प्‍यार नहीं है। चुम बता चुके हैं कि उन दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ नहीं है। 

श्रुतिका ने शिल्पा को बताया मीठी छूरी 



श्रुतिका ने शिल्‍पा शिरोडकर को मीठी छूरी बताया। उन्‍होंने कहा कि शिल्पा बाहर से तो काफी मीठी हैं लेकिन अंदर से थोड़ी कड़वी हैं। शिल्पा को मीठी छूरी कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। वहीं अविनाश मिश्रा के बारे में श्रुतिका ने कहा कि वो बहुत बड़ा वाला नौटंकी है। कई चीजों को लेकर उसकी समझ कम है। 

श्रुतिका ने आगे अपने एविक्शन को बिल्कुल भी बायस्ड फैसला नहीं माना। उन्‍होंने कहा कि उन्हें दिग्विजय को सेव ना कर पाने का अफसोस भी है। शायद यही कर्मा है कि मैं फिनाले से एक हफ्ते पहले आउट हुई हूं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की फिल्म 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। सलमान खान एक बार फिर से...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵