back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

14 साल के टेस्ट करियर पर लगा ब्रेक, Virat Kohli ने टी20 के बाद टेस्ट क्रिकेट को भी कहा अलविदा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज़ विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज़ विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। कोहली ने यह जानकारी खुद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के ज़रिए दी, जिसमें उन्होंने अपने 14 साल के टेस्ट करियर को याद करते हुए इसे “एक निजी और आत्मिक सफर” बताया।

View this post on Instagram

विराट कोहली ने अपने रिटायरमेंट पोस्ट में लिखा,

“वाइट जर्सी में खेलना एक बहुत ही निजी अनुभव है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं।” उन्होंने यह भी कहा, “जब मैं इस फॉर्मेट से दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है, लेकिन यह सही लग रहा है। मैंने इसमें अपना सब कुछ दिया है, और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा दिया है। विराट कोहली ने 20 जून 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। अपने पहले मैच में कोहली ने 4 और 15 रन बनाए थे। उनका आखिरी टेस्ट मैच 3 से 5 जनवरी 2025 के बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां टेस्ट कोहली के टेस्ट करियर का अंतिम मैच साबित हुआ, जिसमें उन्होंने पहली पारी में 17 और आखिरी पारी में 6 रन बनाए।

फैंस और टीम को कहा धन्यवाद

कोहली ने अपने फैंस, साथियों और पूरे क्रिकेट समुदाय को धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा, “मैं दिल से आभारी हूं इस खेल के लिए, उन लोगों के लिए जिनके साथ मैंने मैदान साझा किया, और हर उस व्यक्ति के लिए जिसने मुझे इस सफर में देखा और सराहा, मैं हमेशा अपनी टेस्ट करियर को मुस्कान के साथ याद करूंगा। कोहली का टेस्ट से संन्यास लेना भारतीय फैंस के लिए एक भावुक क्षण है। वह केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उन्होंने मैदान पर जुनून, फिटनेस और अनुशासन की जो मिसाल कायम की, वह लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

रोहित शर्मा के बाद कोहली का टेस्ट संन्यास

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया था। अब विराट कोहली के इस फैसले ने भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को भावुक कर दिया है। चयनकर्ता चाहते थे कि कोहली इंग्लैंड दौरे पर टीम के साथ जाएं, लेकिन उन्होंने टेस्ट से हटने का फैसला लिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...