नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया के महान बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली को लेकर बड़ी एक बड़ी खबर आग की तरह फैल रही है। खबर है कि कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और दोनों बच्चों के साथ भारत छोड़कर जाने वाले हैं। वे हमेशा के लिए लंदन में शिफ्ट हो जाएंगे। इस संबंध में उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने हाल ही में खुलासा किया है। उनके इस बयान के बाद यह माना जा रहा है कि कोहली क्रिकेट जगत से भी जल्द संन्यास ले सकते हैं।
Border Gavaskar Trophy में व्यस्त हैं कोहली
फिलहाल विराट कोहली टीम इंडिया के साथ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में व्यस्त हैं। सीरीज के तीसरे मैच यानी गाबा टेस्ट के ड्रॉ होने के बाद एक ओर जहां रविचंद्रन अश्विन ने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए हैरान किया था तो वहीं अब खबरें उड़ रहीं हैं कि टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली भी इसी WTC सीजन के साथ अलविदा कह देंगे।
कोच राजकुमार के इस बयान से मिली हवा
विराट कोहली के के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने हाल ही एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ इंग्लैंड मूव करने वाले हैं। वे पिछले कुछ समय से पत्नी और बच्चों के साथ लंदन में बहुत समय बिता रहे हैं। इसकी शुरुआत तब हुई जब अनुष्का उनके दूसरे बच्चे अकाय के साथ प्रेगनेंट थीं।
दूसरे बेटे अकाय का जन्म लंदन में हुआ
विराट और अनुष्का के बेटे अकाय का जन्म लंदन में ही हुआ है। लंदन में उनकी एक प्रॉपर्टी है जहां वे अकाय के जन्म के बाद से ही रह रहे हैं। कोच ने कहा कि विराट अपने बच्चों और पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ लंदन जाने की योजना बना रहे हैं। वह बहुत जल्द भारत छोड़कर शिफ्ट होने वाले हैं।
रिटायरमेंट को लेकर चर्चा कर चुके हैं कोहली
विराट कोहली अपने रिटायरमेंट को लेकर इस साल की शुरूआत में चर्चा कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि रिटायरमेंट लेने के कुछ समय बाद तक लोग मुझे नहीं देख पाएंगे। कोहली ने बातचीत में कहा था कि मुझे लगता है कि एक खिलाड़ी के तौर पर हमारे करियर की एक एंडिंग डेट है। मैं यह सोचकर अपना करियर खत्म नहीं करना चाहता कि उस खास दिन यह कर लिया होता तो क्या होता, क्योंकि मैं हमेशा आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कहा था कि एक बार जब मैं अपना काम पूरा कर लूंगा (क्रिकेट करियर खत्म कर लूंगा) तो मैं चला जाऊंगा। आप मुझे कुछ समय के लिए नहीं देख पाएंगे।





