back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विदित गुजराती ने शतरंज विश्व कप 2021 के लिए किया क्वालीफाई

नासिक, 03 जून (हि.स.)। विदित गुजराती ने अपनी रेटिंग के आधार पर शतरंज विश्व कप 2021 के लिए क्वालीफाई किया है। यह मेगा-इवेंट 10 जुलाई से रूस में होने वाला है। इसी के साथ, 26 वर्षीय विदित विश्व कप 2021 के लिए क्वालीफाई करने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। यह उनका तीसरा विश्व कप है, इससे पहले उन्होंने 2017 और 2019 विश्व कप में हिस्सा लिया था। विदित पुरुषों की विश्व कप टीम में जीएम हरिकृष्णा, जीएम अरविंद चिदंबरम और जीएम इनियन पी के साथ शामिल हुए। अब तक, जीएम हरिका द्रोणावली, जीएम कोनेरू हम्पी, डब्ल्यूजीएम भक्ति कुलकर्णी, डब्ल्यूजीएम आर वैशाली और आईएम पद्मिनी राउत ने महिला विश्व कप टीम के लिए क्वालीफाई किया है। हालांकि, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) अगले सप्ताह तक खिलाड़ियों की अंतिम सूची की घोषणा करेगा। भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने कहा, "डब्ल्यूसी टीम का हिस्सा बनकर वास्तव में खुश हूं। भारत के लिए खेलना हमेशा गर्व का क्षण होता है और विशेष रूप से विश्व कप जो किसी भी खेल में सबसे प्रतिष्ठित आयोजन होता है,एक अच्छा शो है और निश्चित रूप से मैं अपने प्रत्येक मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा। इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि यह फरवरी 2020 के बाद से मेरा पहला ओवर द बोर्ड (ओटीबी) कार्यक्रम होने जा रहा है।" बता दें कि विदित गुजराती फीडे ऑनलाइन शतरंज ओलंपियाड में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय शतरंज टीम के कप्तान थे। इससे पहले, उन्होंने टाटा स्टील, बील ग्रैंडमास्टर इवेंट, प्राग मास्टर्स आदि जैसे कई टूर्नामेंट और चैंपियनशिप जीतकर व्यक्तिगत रूप से देश को गौरवान्वित किया है। वह 2017 में 2700 ईएलओ रेटिंग को पार करने वाले केवल चौथे भारतीय हैं। वर्तमान में, वह ओएनजीसी में कार्यरत हैं और लक्ष्य फाउंडेशन और भारत फोर्ज द्वारा समर्थित हैं। फीडे विश्व कप 2021 रूस के सोची में 10 जुलाई से 6 अगस्त तक खेला जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

‘लालो कृष्ण सदा सहायता’ का कलेक्शन देख हैरान हुए लोग, बनी साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 2025 भारतीय सिनेमा के लिए अब तक का यादगार साल रहा है। इस साल कई बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर...
spot_img

Latest Stories