नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान में से एक महेंद्र सिंह धोनी जिन्होनें कई सालों पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली है जहां अब वे सिर्फ IPL में ही दो से ढाई महीने का क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे जाते है लेकिन इन सब के बावजूद वे लगातार चर्चां में बने रहते है जहां हाल हीमें ऐसा हुआ है इस बार धोनी ने एक शादी समारोह में मैरिज काउंसलर का रुप अपना लिया जहां वे दूल्हे को ऐसी सलाह दे डाले जिससे मौजूद सब लोग ठहाके लगाने लगे। जो वीडियों अब वायरल हो रहा है जाने क्या कहा?
दुल्हे को दिए शादी के टिप्स
कई साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके एमएस धोनी हाल ही में मैरिज काउंसलर बनकर एक विवाह समारोह में दिखाई दिए जहां उन्होनें दूल्हे को ऐसी सलाह दी कि वहां मौजूद सब लोग ठहाके लगाने लगे। एमएस धोनी ने कहा कि शादीशुदा लाइफ में सभी हसबैंड को एक ही दौर से गुजरना होता है। अब वीडियो वायरल हो रहा है।
एमएस धोनी स्टेज पर कपल के साथ मजाक करते नजर आए, उन्होंने दूल्हे के साथ मजाक करते हुए कहा, कुछ लोगों को आग से खेलना पसंद है और ये उन्हीं में से एक है। यह मायने नहीं रखता कि, आपने वर्ल्ड कप जीता है या नहीं, क्योंकि, सभी पतियों के साथ एक जैसी स्थिति होती है। दुल्हा बने उत्कर्ष से धोनी ने कहा कि, अगर उसे कोई गलत फहमी है, तो वो पहले भी एक बयान दे चुके है। जिसके माध्यम से धोनी ने दूल्हे से यह कहने का प्रयास किया वो यह ना समझे कि उसकी वाली अलग है। तभी उत्कर्ष ने खुद कहा, मेरी वाली अलग नहीं है। तभी वहां मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगे।
धोनी-साक्षी की शादी को हो गए 15 साल
महेंन्द्र सिंह धोनी की शादी साल 2010 में साक्षी सिंह से हुई थी। जिसकी एक बेटी जीवा धोनी भी है, इसी महीने 4 जुलाई को धोनी और साक्षी ने अपनी 15वीं सालगिरह मनाई थी। अब धोनी के वक्रफ्रंट की बात करें तो, फिलहाल उन्हें आखिरी बार IPL 2025 में खेलते देखा गया था, जहां वो चोटिल ऋतुराज गायकवाड़ की गैरमौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते दिखाई दिए थे।





