back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

U-19 T20 World Cup: साउथ अफ्रीका या इंग्लैंड? सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए क्या हैं समीकरण

अंडर 19 महिला विश्व कप के आखिरी सुपर सिक्स मैच में टीम इंडिया ने स्कॉटलैंड को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मंगलवार दोपहर को अंडर-19 विश्व कप का मुकाबला भारत और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया जिसमें भारत ने जीत दर्ज कर ली। अब टीम इंडिया के लिए अगला चैलेंज सेमीफाइनल की दहलीज को पार करके फाइनल में पहुंचने का है। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि टीम इंडिया को सेमीफाइनल मुकाबला कौन सी टीम के खिलाफ खेलना है। 

इंग्लैंड या साउथ अफ्रीका से भिड़ सकती है टीम इंडिया 

मंगलवार को अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में मिली जीत के बाद अब भारतीय टीम 31 जनवरी को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले के लिए तैयारी कर रही है। हालांकि 31 जनवरी को टीम इंडिया का मुकाबला किसके साथ होगा इस बात का फैसला 29 जनवरी को ही हो जाएगा। संभव है कि टीम इंडिया का सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड या साउथ अफ्रीका से हो सकता है। ऐसा इसलिए भी कहा जा सकता है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की टीम को भी अपना एक मुकाबला खेलना है जिसकी वजह से रन रेट में फेरबदल होना तय है। इसके बाद ही इस बात पर मोहर लग पाएगी कि भारतीय टीम इंग्लैंड से अपना सेमीफाइनल खेलेगी या साउथ अफ्रीका से।

150 रनों से आखिरी सुपर सिक्स मुकाबला जीतकर बनाई सेमीफाइनल में जगह

आज अंडर 19 वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया और स्कॉटलैंड के बीच मैच खेला गया जिसमें टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 208 रन का भारी भरकम स्कोर बनाया। टीम इंडिया की बल्लेबाजी इतनी मजबूत दिख रही थी इस दौरान उन्होंने केवल 1 विकेट गंवाया। टारगेट का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम जब खेलने उतरी तो बैक टू बैक उनके विकेट गिरते रहे। स्कॉटलैंड की टीम केवल 58 रन ही बना सकी। 14 रन में 58 रन पर वह अपने 10 के 10 विकेट खो चुकी थी और टीम इंडिया ने 150 रनों के अंतर से मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पांड्या के खिलाफ पुणे में शिकायत दर्ज, जश्न के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोप; जानिए क्या...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पुणे में भारतीय क्रिकेटर Hardik Pandya के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के कथित अपमान को लेकर शिकायत दर्ज की...
spot_img

Latest Stories

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 8वें दिन भी फिल्म ने दिखाया जलवा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Share Market Today: शेयर बाजार में गिरावट के साथ हुई शुरुआत, Sensex 389 अंक टूटा, Nifty भी 132 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राम नवमी की छुट्टी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵