back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Team India: जडेजा, बुमराह समेत 5 क्रिकेटरों का आज जन्मदिन, जानें इनका अब तक का प्रदर्शन

Film Dunki Starcast: भारतीय 5 क्रिकेटरों का आज जन्मदिन हैं। वैसे, पूरी दुनिया में 11 क्रिकेटरों का जन्मदिन है। इन्हें जोड़कर बर्थडे वाली प्लेइंग इलेवन बनाई जा सकती है।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय 5 क्रिकेटरों का आज जन्मदिन हैं। वैसे, पूरी दुनिया में 11 क्रिकेटरों का जन्मदिन है। इन्हें जोड़कर बर्थडे वाली प्लेइंग इलेवन बनाई जा सकती है। हम आपको 5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं। इनमें श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, करुण नायर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर आरपी सिंह शामिल हैं।

1. श्रेयस अय्यर

भारतीय टीम के मध्य क्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर 29 साल के हो गए। उन्होंने नवंबर 2017 में डेब्यू किया था। इन्होंने 10 टेस्ट मैचों में 44.40 की औसत से 666 रन बनाए हैं। 58 वनडे मैचों में 49.59 की औसत से 2331 रन और 51 टी-20 मैचों में 30.66 की औसत से 1104 रन जड़े हैं। वर्ल्ड कप में श्रेयस ने नंबर-4 पर खेलते हुए वर्ल्ड कप में 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

2. रविंद्र जडेजा

ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा 35 साल के हुए। उनका डेब्यू फरवरी 2009 में हुआ था। यह अब तक 67 टेस्ट मैच, 197 वनडे, और 64 टी-20 मैच खेले हैं। इनमें क्रमश: 2804 रन और 275 विकेट, 2756 रन और 220 विकेट, 457 रन और 51 विकेट हासिल किए हैं।

3. जसप्रीत बुमराह

टीम के लीडिंग फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह 30 साल के हो गए। इन्होंने जनवरी 2016 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। बुमराह ने 30 टेस्ट, 89 वनडे, और 62 टी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने क्रमश: 128 विकेट, 149 विकेट और 74 विकेट लिए हैं।

4. करुण नायर

टीम के टॉप ऑर्डर बैट्समेन करुण नायर 32 साल के हो गए हैं। खिलाड़ी ने जून 2016 में डेब्यू किया था। अब तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें 62.33 की औसत से 374 रन बनाए हैं, जिसमें तिहरा शतक भी है। उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच में ही 303 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वह वीरेंद्र सहवाग के बाद तिहारा शतक मारने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने थे। उन्होंने 2 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें 46 रन ही बनाए हैं। उसके बाद से नायर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

5. आरपी सिंह

बर्थडे लिस्ट में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह भी शामिल हैं। वह 38 साल के हो गए। उन्होंने सितंबर 2005 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने 14 टेस्ट, 58 वनडे और 10 टी-20 मैच खेले थे। इनमें क्रमश: 40, 69 और 15 विकेट झटके थे। 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने में आरपी ने अहम भूमिका निभाई थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

मुंबई की सड़कों पर उमड़ेगा नीला समंदर, दिल्ली में PM मोदी से मुलाकात के बाद मरीन ड्राइव पर ओपन बस विक्ट्री परेड, वानखेड़े में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। India ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले गए फाइनल मुकाबले...
spot_img

Latest Stories

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...