back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली की रडार पर होगा सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड

6 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज विराट कोहली के लिए खास हो सकती है। वह सचिन का एक खास रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरु हुई 5 टी20 मैचों की सीरीज का अंत हो चुका है। टीम इंडिया ने 4-1 से इस सीरीजी को अपने नाम कर लिया है। अब टीम इंडिया की निगाहें वनडे सीरीज पर होगी। टीम इंडिया अपनी विनिंग स्पिरट बरकरार रखने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच 6 फरवरी को खेला जाएगा। यह वनडे सीरीज विराट कोहली के लिए खास हो सकता है। वह एक ऐसे रिकॉर्ड के मुहाने पर खड़े हैं जो अभी तक केवल सचिन तेंदुलकर के नाम रहा है। हालांकि अब यह टूटने की कगार पर है।

सबसे तेज 14 हजार वनडे रन बनाने के करीब

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला मैच 6 फरवरी को खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन नागुपर के मैदान पर होगा। इस मैच पर विराट कोहली के फैंस की सबसे ज्यादा निगाहें रहेंगी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि विराट कोहली (Virat Kohli Records) वनडे में 14 हजार रन बनाने के करीब है। अगर विराट इस सीरीज में 94 रन बनाने में कामयाब हो जाएंगे तो वह सबसे तेज 14 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हो जाएंगे। सचिन रनों के लिहाज से विराट से कहीं आगे हैं लेकिन अगर बात शुरुआती 14 हजार रनों की बात करें तो सचिन ने ये कीर्तिमान रचने में 350 मैच लिए थे जबकि विराट कोहली अभी तक 295 मैचों में 13906 रन बना चुके हैं। सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar Records) के बाद वनडे मे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगाकारा (Kumar Sangakara Records) हैं। संगाकारा ने वनडे करियर में 14234 रन बनाए हैं। 

वनडे में सबसे ज्यादा रन 

सचिन तेंदुलकर– 18426 रन

कुमार संगकारा- 14234 रन

विराट कोहली- 13906 रन

रिकी पोंटिंग- 13704 रन

सनथ जयसूर्या- 13430 रन

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵