back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG: शतक बनाने के बाद भी अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया को दी टेंशन, संजू सैमसन का टीम से कटेगा पत्ता?

रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए आखिरी टी20 मैच में भारत ने शानदार जीत हासिल की। अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक शतक लगाया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच 2 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। उस मैच में टीम इंडिया ने 150 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड पारी खेलते हुए 135 रनों की शानदार पारी खेली और 2 विकेट भी अपने नाम किए। हालांकि अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी के बाद भी उन्होंने टीम इंडिया को टेंशन में डाल दिया है। अभिषेक शर्मा टीम इंडिया को ओपनिंग करने के तीसरे दावेदार बन गए हैं। संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल भी ओपनिंग के मजबूत कैंडिडेट नजर आ रहे हैं।

संजू और यशस्वी को हुई टेंशन

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने 135 रनों की पारी खेलकर खुद को ओपनर के तौर पर मजबूती से स्टैबलिश किया। ऐसे में पहले से ही ओपनिंग के मजबूत कैंडिडेट नजर आ रहे संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल की पोजिशन खतरे में नजर आ रही है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरी लगाकर संजू ने अपनी स्थिति पहले से ही मजबूत कर ली थी जबकि यशस्वी जायसवाल ने भी टेस्ट में ओपनिंग करके अपना लोहा मनवाया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए टीम इंडिया के लिए ये चुनना मुश्किल हो जाएगा कि टीम में किस ओपनर को मौका दिया जाए। 

T20 World Cup 2026 में किसे मिलेगा मौका? 

टीम इंडिया के लिए अब अगला टारगेट साल 2026 में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप होगा। हालांकि टीम के लिए दुश्वारी इस बात की होगी कि टीम में किस ओपनर को मौका दिया जाए। ये टेंशन सिलेक्शन कमेटी के साथ साथ टी20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर के लिए भी है। हालांकि आईपीएल इस मुश्किल से निपटने की एक निर्णायक स्पर्धा हो सकती है। संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और यशस्वी जायसवाल के प्रदर्शन पर सिलेक्शन कमेटी की पैनी नजर होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर क्रिकेट से सबसे छोटे फॉर्मेट में अपनी बादशाहत कायम कर ली है।...
spot_img

Latest Stories

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...