back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SRH vs MI: सनराइजर्स हैदराबाद की जीत पर खुशी से झूम उठी युवती, वायरल हो रहीं काव्या मारन को जानें

SRH vs MI Match: आईपीएल के आठवें मुकाबले के दौरान बुधवार को एक युवती ने क्रिकेट फैंस का ध्यान खींचा। युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है। इससे पहले भी काव्या मारन वायरल हो चुकी हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच के दौरान एक युवती खूब वायरल हुई। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने पर युवती खुशी से झूम उठी। फिर सनराइजर्स हैदराबाद की जीत पर युवती के जश्न मनाने का वीडियो वायरल हुआ। युवती का नाम काव्या मारन है। यह सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन हैं।

जीत के बाद दी खिलाड़ियों को बधाई

काव्या मारन मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मुकाबले को देखने पहुंची थी। उनकी टीम हैदराबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई को 31 रनों से हराया। साथ ही हैदराबाद ने आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। अपनी टीम की जीत के बाद काव्या काफी खुश नजर आईं। उन्होंने जीत के बाद खिलाड़ियों को बधाई दी। काव्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

काव्या ने खिलाड़ियों के चयन में निभाई थी अहम भूमिका

काव्या मारन का जन्म 6 अगस्त 1992 को चेन्नई में हुआ था। वह साल 2019 में सन टीवी नेटवर्क के डायरेक्टर्स पैनल में शामिल की गईं थीं। काव्या की क्रिकेट में गहरी रुचि है। वह आईपीएल ऑक्शन में बोली लगाती दिखी थीं। उन्होंने खिलाड़ियों के चयन में भी अहम भूमिका निभाई थी। काव्या को घूमने-फिरने और संगीत सुनने में भी रुचि है।

पहले मैच में करना पड़ा था हार का सामना

हैदराबाद को इस सीजन के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 रनों से हराया था। दूसरे मैच में हैदराबाद ने शानदार वापसी की और मुंबई को हराया। इस टीम ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम ने 277 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड ने शानदार प्रदर्शन किया। क्लासेन ने नाबाद 80 रन बनाए। अभिषेक ने 63 रन, हेड ने 62 रनों की पारी खेली।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...