नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए पाकिस्तान टीम के ऐलान के बाद आज भारतीय टीम अमेरिका रवाना हो रही है। कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में एक ही फ्लाइट में टीम उड़ान भरेगी। हालांकि टीम के उप कप्तान हार्दिक पांड्या साथ में नहीं होंगे। वह लंदन से अकेले अमेरिका पहुंचेंगे। बता दें, टी-20 वर्ल्ड कप 1 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाना है। आयोजन के लिए भारतीय टीम दो बार में अमेरिका रवाना होगी, क्योंकि कई खिलाड़ी आईपीएल के प्लेऑफ में खेल रहे थे। जिनके मैच प्लेऑफ से पहले खत्म हो चुके हैं, वो पहली बैच में यानी आज अमेरिका के लिए रवाना होंगे। गौरतलब है कि 1 जून को भारत और बांग्लादेश का प्रैक्टिस मैच है। इस कारण पूरी टीम को 1 जून से पहले अमेरिका पहुंचना है।
दूसरे बैच में रवाना होंगे ये खिलाड़ी
दूसरे बैच में अमेरिका के लिए टीम इंडिया की ओर से यशस्वी जायसवाल , संजू सैमसन , युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह रवाना होंगे। फिलहाल रिंकू सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से आईपीएल खेल रहे हैं। इस वजह से वह दूसरे बैच में जाएंगे। यशस्वी जायसवाल , संजू सैमसन , युजवेंद्र चहल ने कल यानी शुक्रवार को ही अपने मुकाबले खत्म किए हैं। इस कारण ये खिलाड़ी भी दूसरे बैच में जाएंगे। पहले बैच में विराट कोहली, शिवम दूबे, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज रवाना हो रहे हैं।
टीम का पहला मैच 5 जून को
टीम इंडिया का पहला मुकाबला 5 जून को है। टीम अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ न्यूयॉर्क स्थित स्टेडियम में खेलेगी। भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 9 जून को होनी है। भारत को अपने अगले दो मैच अमेरिका और कनाडा के खिलाफ क्रमश: 12 जून और 15 जून को खेलने हैं। टीम इंडिया वाले ग्रुप में 5 टीमें हैं। इनमें से टॉप-2 टीमें अगले दौर के लिए क्वालीफाई करेंगी।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




