back to top
34.1 C
New Delhi
Sunday, April 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup के लिए Team India का Squad तैयार! श्रीसंथ ने भी बनाई अपनी टीम, Rohit Sharma पर ये कहा

नई दिल्ली, रफ्तार। टी-20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी हो चुका है। दुनिया भर की क्रिकेट टीम अपने स्क्वाड बनाने में जुटी है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर श्रीसंथ ने भी टीम इंडिया का चुनाव कर लिया है। 2007 टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्या श्रीसंथ ने अपनी स्क्वाड में वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी चूकने वाली टीम कई खिलाड़ियों को जगह दी है। उन्होंने कप्तानी को लेकर भी दो मत रखे हैं।

रोहित शर्मा को भी किया शामिल

टी-20 वर्ल्ड कप जून में खेला जाना है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी वेस्टइंडीज और अमेरिका मिलकर करेंगे। टूर्नामेंट के लिए श्रीसंथ ने जिन 12 खिलाड़ियों को फेवरेट बताया है, उनमें 10 खिलाड़ी हाल में वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा थे। कप्तान रोहित शर्मा भी लिस्ट में शामिल हैं। वैसे, श्रीसंथ का कहना है कि रोहित के अलावा यहां हार्दिक पांड्या भी कप्तानी के दावेदार होंगे।

कप्तान रोहित या पांड्या

श्रीसंथ ने कहा है कि रोहित अब टी-20 क्रिकेट में खेलेंगे या नहीं, यह बड़ा सवाल है। अगर, वह खेलते हैं तो टीम के कप्तान होंगे, क्योंकि उन्होंने कई सारे आईपीएल जीते हैं। रोहित और हार्दिक में से ही कोई कप्तान होगा। यह फैसला आगे की परिस्थितियों के हिसाब से लिया जाएगा।

ऋषभ पंत के लिए कही ये बात

श्रीसंथ ने अपनी भविष्यवाणी में ऋषभ पंत को भी शामिल किया है। उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत फिट होते हैं तो उन्हें तीसरे विकेटकीपर के विकल्प के तौर पर टीम में रहने चाहिए।

श्रीसंध की स्क्वाड

श्रीसंथ की टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वाड: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, केएल राहुल, ऋषभ पंत, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इन तस्वीरों से छाया Tejasswi Prakash का ग्लैमरस अंदाज, फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश...

Sukanya Samriddhi Yojana 2026: 8.2% ब्याज के साथ बेटियों के भविष्य का मजबूत निवेश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार की लोकप्रिय बचत योजना सुकन्या...

ब्लैक ड्रेस में Disha Patani का ग्लैमरस और बोल्ड लुक वायरल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिशा पटानी (Disha Patani) ने अब...

PBKS vs LSG: मुल्लांपुर में रन बरसेंगे, जानें किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में Punjab Kings और...

Jan Aushadhi Kendra खोलकर करें कमाई, जानिए योग्यता से लेकर आवेदन तक पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार की जन औषधि योजन (Jan...

KKR vs RR IPL 2026: 28वां मैच Eden Gardens में होगा, दोनों टीमों का रोमांचक मुकाबला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स...

दिनहाटा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला तेज, टीएमसी बीजेपी और AIFB के बीच कांटे की टक्कर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Dinhata विधानसभा सीट...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵