back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अफगानिस्तान सीरीज जीतने के बाद T-20 WC के लिए Team India का स्क्वाड तय! जानें संभावित टीम

T-20 WC 2024: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को टी-20 सीरीज में करारी शिकस्त दी है। टीम इंडिया के लिए यह सीरीज काफी अहम थी, क्योंकि टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम की यह आखिरी टी-20 सीरीज थी।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को टी-20 सीरीज में करारी शिकस्त दी है। टीम इंडिया के लिए यह सीरीज काफी अहम थी, क्योंकि टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम की यह आखिरी टी-20 सीरीज थी। ऐसे में टीम इंडिया ने इस सीरीज के जरिए खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन किया है, ताकि यह पता चले की टी-20 वर्ल्ड कप में किन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जा सकता है।

टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित और यशस्वी कर सकते हैं ओपनिंग

टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच सीरीज खत्म होने के बाद टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का स्क्वाड साफ हो गया है। इस सीरीज माना जा रहा कि कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो लंबे समय से टीम के साथ जुड़े थे, लेकिन अब टी-20 वर्ल्ड कप से उनका पत्ता कटना तय है, क्योंकि टीम को कई विस्फोटक बल्लेबाज और घातक गेंदबाज मिल गए हैं। टीम इंडिया को इस सीरीज के साथ नई ओपनिंग जोड़ी भी मिली है। पूरी संभावना है कि टी-20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ही ओपनिंग करेंगे।

मिडिल ओवर में युवा खिलाड़ियों का दिखेगा धूम

यशस्वी के अलावा शिवम दुबे ने भी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह करीब-करीब पक्की कर ली है। रवि विश्नोई को भी मौका मिलना तय माना जा रहा। इस खिलाड़ी ने सुपर ओवर में शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश कर 2 विकेट झटके, जिसकी बदौलत भारत ने अफगानिस्तान को हराया। इनके अलावा विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को भी टीम में जरूर मौका मिलेगा।

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड

कप्तान रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि विश्नोई, जसप्रीत बुमराह, मो. सिराज, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...