नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| टी 20 विश्व कप में आस्ट्रेलिया और नामिबिया के बीच हुए मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने 9 विकेट से जीत हासिल की। टी 20 विश्व कप में लगातार तीसरी जीत मिलने के बाद आस्ट्रेलिया सुपर 8 में क्वालिफाई हो चुका है। वहीं दक्षिण अफ्रीका के साथ ही मिचेल मार्श की टीम सुपर 8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है।
जेम्पा ने किया शानदार प्रदर्शन
सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली नामीबिया ने 17 ओवर में 10 विकेट पर 72 रन बनाया था। दूसरी पारी के लिए उतरी आस्ट्रेलिया ने केवल 5.4 ओवर्स में मैच में 86 गेंद शेष रहते हुए 9 विकेट से जीत अपने नाम किया। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो रहे जेम्पा ने 4 विकेट लिया। उन्होंने प्लेयर आफ द मैच चुन लिया।
मुकाबले में 75 रनों का टारगेट का पीछे करने वाली आस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने केवल 5.4 ओवर्स में टारगेट हासिल किया। डेविड वाॅर्नर और ट्रेविड हेड ने पारी की जबरदस्त शुरुआत की। मुकाबले में दोनों के बीच में पहले विकेट के लिए 21 रन की साझेदारी बनाई। वाॅर्नर केवल 20 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके तुरंत बाद मिचेल मार्श और ट्रेविड हेड ने पारी संभाली। दोनों में 53 रन की साझेदारी बनाई। हेड और मार्श 18 रन बनाकर नाॅट आउट हुए। नामीबिया के लिए डेविड ने एक विकेट हासिल किया।
नामीबिया के बल्लेबाजों ने किया निराश
टाॅस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने जा रही नामीबिया और आस्ट्रेलिया के खिलाफ संघर्ष वाला मुकाबला देखा गया। पहला विकेट ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने निकोलस डेविन के रूप में दिया। वह केवल दो रन ही बना पाए। इसके बाद कमिंस ने फ्रीलिंग को पवेलियन भेज दिया। वहीं तीसरा विकेट हेजलवुड ने लिया।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar News





