नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । भारतीय टीम के दिग्गज कप्तान और बल्लेबाज रोहित शर्मा रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा कर चुके है, जिसके बाद टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। अब टीम के सिलेक्शन कमिटी के सामने क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में कप्तान चुनने की मशक़्क़त करनी पड़ रही है। अजीत अगरकर के नेतृत्व में टीम के सिलेक्शन कमिटी को टेस्ट फॉर्मेट में नया कप्तान और एक उप-कप्तान चुनना है, ये कड़ी मेहनत इसलिए की जा रही है, क्योंकि रोहित के डिप्टी जसप्रीत बुमराह ने किसी कारण के चलते खुद को कप्तानी की रेस से बाहर रखा है।
लेकिन, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बुमराह ने सीरीज के बाकी बचे तीन मैचों में कप्तानी की थी। जो कि एक कप्तान के तौर पर बेहतर रही। उसी वक्त से रोहित की जगह लेने के लिए परफेक्ट दिख रहे थे, लेकिन उनकी चोट के रिकॉर्ड ने सिलेक्टर्स को इस पद के लिए किसी अन्य खिलाड़ी के नाम पर विचार करने पर मजबूर कर दिया है।
सुनील गावस्कर ने कहीं ये अहम बात
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेड बॉल क्रिकेट से रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद टीम के नए कप्तान के लेकर कई सवाल उठ रहे हैं तो कई युवा खिलाड़ी कप्तानी के प्रबल दावेदार भी माने जा रहे हैं। इसमे से एक शुभमन गिल टीम इंडिया की कमान संभालने के लिए फेवरेट दिख रहे हैं। हालांकि भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर चाहते हैं कि बुमराह को कमान सौंपी जाए।
बुमराह का वर्कलोड क्या है?
सुनील गावस्कर ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में कहा कि, ‘खुद से बेहतर कौन जान सकता है कि उसका वर्कलोड क्या है? अगर आप किसी और को कप्तान बनाते हैं तो वो हमेशा बुमराह से एक एक्सट्रा ओवर करवाना चाहेंगे। अगर वह आपका नंबर 1 गेंदबाज है, तो वह खुद जानता होगा कि उसे कब ब्रेक लेना चाहिए। मेरे लिए कप्तानी के दावेदार केवल बुमराह ही हो सकते हैं।
मैं उनके वर्कलोड और इस तरह की सभी अटकलों को जानता हूं। उन्हें खुद तय करने दें कि उन्हें कितने ओवर गेंदबाजी करनी है, ताकि वह जान सकें कि कितने ओवर गेंदबाजी करनी है, कब आराम करना है और कब आराम नहीं करना है। यह सबसे अच्छी बात होगी।
बता दें कि, भारत का इंग्लैंड का दौरा 20 जून से शुरू हो रहा है और BCCI अगले सप्ताह में भारत के टेस्ट कप्तान की घोषणा कर सकता है।





