नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विराट कोहली की फॉर्म न सिर्फ उनके लिए चिंता का विषय बन रहा है बल्कि चैंपियंस ट्रॉफी के नजदीक आने की वजह से करोड़ों फैंस भी उनके फॉर्म में लौटने की उम्मीद लगाए हुए हैं। इसी बीच पूर्व स्टार क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की तकनीकी खामी को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि विराट शॉट मारते हुए बल्ले का मुंह खुला रखते हैं और उसी परिस्थिति में वह जब कवर ड्राइव खेलने की कोशिश करते हैं तो वह अपना विकेट गंवा बैठते हैं।
सुनीव गावस्कर ने उजागर की विराट की तकनीकी कमी
सुनील गावस्कर ने कहा कि विराट कोहली यही गलती बार बार कर रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए भी उन्होंने कुछ ऐसा ही खेलने का प्रयास किया था। जब रिशाद उन्हें गेंदबाजी कर रहे थे तो विराट कोहली ने आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश की। हालांकि वह लकी रहे और गेंद घूम गई, और बल्ले का मुंह खुल गया इसलिए बल्ले का कोई किनार नहीं लगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले विराट कोहली को इसपर खामी पर काम करना चाहिए वर्ना ये टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब बन सकता है।
कल होगा IND vs PAK मैच
विराट कोहली के लिए इस कमी को जल्द से जल्द दूर करना इसलिए भी जरूरी हो गया है क्योंकि कल 23 फरवरी को दुबई में मोस्ट अवेटेड भारत-पाकिस्तान मैच खेला जाएगा। ट्रैक रिकॉर्ड के हिसाव से विराट पाकिस्तान के खिलाफ शानदारी पारी खेलते आए हैं। अपनी इसी फॉर्म को बरकरार रखने की जिम्मेदारी उनपर कल होने वाले मैच में भी होगी।
सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम को खास सुझाव दिया है. गावस्कर का मानना है कि भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ जाना चाहिए।




