back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Asia Cup 2025 से पहले टीम इंडिया को झटका! ये स्‍टार खिलाड़ी हो सकता बाहर, खेलने पर सस्पेंस

एशिया कप 2025 के आयोजन की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। ऐसे में इस टूर्नामेंट में ऋषभ पंत का खेलना मुश्किल लग रहा है, क्योंकि उनके फ्रैक्चर को ठीक होने में अभी समय लग सकता है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। आने वाले एक दो महीने में एशिया कप 2025 की शुरुआत होने जा रहा है। इसके लिए टीम इंडिया अपनी तरह से पूरी तैयारी कर ली। हालांकि, भारतीय टीम हाल ही में इंग्‍लैंड का दौरा किया था जहां पर टीम ने पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेली और सीरीज को 2-2 से बराबरी कराई।

इंग्‍लैंड दौर पर टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया है। वही, भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत इस दौरे में चोटिल हो गए। वह बाकी तीसरे टेस्‍ट मैच में अच्‍छा खेल दिखाया था, लेकिन चौथे टेस्ट मैच में उनके पैर में क्रिस वोक्स की गेंद की पर चोट लग गई। जो कि उन्‍हें स्कैन में फ्रैक्चर का पता चला था। चोटिल होने की वजह से वे आखिरी टेस्‍ट से बाहर हो गए थे। लेकिन ऐसे में आगामी कुछ दिनों बाद एशिया कप का आयोजन होना है, और इस खिलाड़ी के खेलने पर संशय बना हुआ है। 

ऋषभ पंत के खेलने पर सस्‍पेंस 

एशिया कप 2025 के आयोजन की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। ऐसे में इस टूर्नामेंट में ऋषभ पंत का खेलना मुश्किल लग रहा है, क्योंकि उनके फ्रैक्चर को ठीक होने में अभी समय लग सकता है। 

यही वजह है कि वो शायद आगामी टूर्नामेंट में हिस्‍सा नहीं लेंगे। दूसरी तरफ पंत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से ही भारत के लिए T20I क्रिकेट में नहीं खेला है। उनका ज्यादा फोकस टेस्ट पर रहा है।

T20I में कैसा है पंत का प्रदर्शन 

ऋषभ पंत ने टीम इंडिया के लिए साल 2017 में T20I टीम में डेब्यू किया था और अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने 76 T20I मैचों में कुल 1209 रन बनाए हैं, जिसमें उन्‍होने तीन अर्धशतक जमाएं है। इस दौरान उनका औसत सिर्फ 23.25 का रहा है। बीते IPL सीजन में भी वह प्रभाव छोड़ने में असफल रहे। 

संजू सैमसन ले सकते हैं पंत की जगह 

हाल के सालों में भारतीय टी20 टीम में ऋषभ पंत की जगह संजू सैमसन ने कीपरिंग की थी। इस दौरान, उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया है। उन्होंने अभी तक 42 T20I मैचों में कुल 861 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 3 शतक और 2 अर्धशतक जड़े है। उनकी विकेटकीपिंग स्किल भी कमाल की है। 

ऐसे में उनके टीम में शामिल होने की संभावना ज्‍यादा है। वही, दूसरी तरफ ईशान किशन भी टी20 टीम में आने के लिए फिट हैं। ईशान ने अभी तक 32 T20I मैचों में 796 रन बनाए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...