back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शोएब सबसे तेज गेंदबाज जिनका मैंने सामना किया : क्लार्क

सिडनी, 25 मई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का कहना है कि पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर सबसे तेज गेंदबाज थे जिनका उन्होंने अपने करियर में सामना किया है। क्लार्क ने अपने 12 वर्षो के करियर में 115 टेस्ट, 345 वनडे और 34 टी20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने कहा कि शोएब 160 किलोमीटर प्रति रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते थे। क्लार्क ने कहा, शोएब सबसे तेज गेंदबाज हैं जिनका मैंने सामना किया है। वह 160 किलोमीटर प्रति रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते थे। शोएब अलग प्रकार के गेंदबाज थे। शॉन टेट, मिशेल जॉनसन, ब्रेट ली और जैसन गिलिस्पी भी काफी तेज गेंदबाज थे लेकिन शोएब इन सबसे ज्यादा तेज थे। क्लार्क ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वार्न की भी सराहना की। क्लार्क ने कहा, वार्न मैदान के बाहर चीजों को बेहतर बनाते हैं। आमतौर पर वार्न मैदान पर उतरने से पहले सिगरेट पीते थे और वह इसे कहीं छिपाने की कोशिश करते थे। जब वह इसे खत्म कर लेते थे तब उन्हें पता चलता था कि यह खेलने का समय है। — आईएएनएस एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...