back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शार्दुल ठाकुर ने अपने दमदार प्रदर्शन से प्लेइंग 11 में जगह की पक्‍की! शतक के साथ झटके 4 विकेट

इंग्लैंड में इंट्रा स्क्वॉड मैच के दौरान भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दमदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह पक्की करने का मजबूत दावा पेश कर दिया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज से पहले चल रहे इंट्रा स्क्वॉड मैच में ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने शानदार ऑलराउंड खेल दिखाते हुए शतक जमाया और चार विकेट भी अपने नाम किए। इस अभ्यास मैच का आयोजन बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को इंग्लैंड की पिचों और माहौल से ढलने का मौका देने के लिए किया है। साथ ही इसका उद्देश्य यह भी है कि आगामी टेस्ट मैचों के लिए प्लेइंग इलेवन के संभावित खिलाड़ियों को परखा जा सके। शार्दुल के इस प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं के सामने एक मजबूत संदेश भेजा है और अब वे पहले टेस्ट की फाइनल इलेवन में जगह पाने के प्रबल दावेदार बन गए हैं।

शार्दुल प्लेइंग इलेवन की रेस में निकले सबसे आगे

बेकेनहैम में चल रहे इंट्रा स्क्वॉड मैच में शार्दुल ठाकुर ने शानदार शतक जड़ने के साथ 4 विकेट भी चटकाए, जिससे उन्होंने लीड्स में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी दावेदारी मज़बूती से पेश की है। वॉशिंगटन सुंदर और नितीश रेड्डी के साथ प्लेइंग इलेवन में एक जगह को लेकर मुकाबला चल रहा था, लेकिन इस प्रदर्शन के बाद शार्दुल ने इस रेस में बढ़त हासिल कर ली है। लंबे अंतराल के बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले शार्दुल ठाकुर अब सीधे फाइनल इलेवन में शामिल किए जा सकते हैं, जबकि वॉशिंगटन और रेड्डी को अभी भी अपना मौका मिलने का इंतजार करना पड़ेगा।

पहले टेस्ट में टीम इंडिया का संभावित कॉम्बिनेशन तैयार

20 जून से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का संतुलित संयोजन बनता नजर आ रहा है। टीम तीन मुख्य तेज गेंदबाज़ों जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ मैदान में उतर सकती है। चौथे तेज गेंदबाज के रूप में पेस ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की भूमिका अहम हो सकती है।

स्पिन ऑलराउंडर के रूप में रविंद्र जडेजा की जगह तय मानी जा रही है, जो इंग्लैंड की परिस्थितियों में खेलने का अच्छा अनुभव रखते हैं। ऐसे में टीम के पास 6 विशेषज्ञ बल्लेबाज़, 2 ऑलराउंडर और 3 पेसर होंगे, जो इंग्लैंड की पिचों को ध्यान में रखते हुए एक संतुलित और प्रभावशाली संयोजन कहा जा सकता है। टीम की अगुवाई इस बार शुभमन गिल करेंगे, जो पहली बार भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान बने हैं। उनका यह मौका रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद आया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग में से एक है, जहां हर साल नई-नई कहानियां बनती हैं।...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵