back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sachin Tendulkar बेहद प्रभावित हुए इस पैरा क्रिकेटर से, तारीफ में वो बात कही, जो किसी के लिए नहीं कही थी

Sachin Inspired Para Cricketer Amir: भारत में क्रिकेट के बहुत सारे फैंस हैं। खेल से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही वीडियो एक पैरा क्रिकेटर का वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारत में क्रिकेट के बहुत सारे फैंस हैं। खेल से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही वीडियो एक पैरा क्रिकेटर का वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जिसने भी देखा, वह पैरा क्रिकेटर की तारीफ करते नहीं थक रहा। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी इस वीडियो को देखकर पैरा क्रिकेटर अमीर हुसैन की तारीफें करने से खुद को रोक नहीं सके। सचिन ने तो इस क्रिकेटर के लिए मांग भी कर दी।

कौन हैं अमीर हुसैन लोन?

वायरल वीडियो जम्मू-कश्मीर क्रिकेट पैरा क्रिकेट टीम के क्रिकेटर अमीर हुसैन लोन का है। अमीर हुसैन जम्मू कश्मीर की पैरा क्रिकेट टीम के कप्तान भी हैं। 8 साल की उम्र में उनका एक्सीडेंट हो गया था। उसमें अमीर ने अपने दोनों हाथ खो दिए थे। इसके बावजूद उनका क्रिकेट प्रति ऐसा जुनून है कि वह बिना दोनों हाथों के शानदार क्रिकेट खेलते हैं। अमीर बिजबेहरा के वाघामा गांव के निवासी हैं।

अमीर से प्रभावित हुए सचिन

अमीर हुसैन के वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया था। इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने वीडियो को देखा तो वो उससे काफी ज्यादा प्रभावित हुए। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा-अमीर ने नामुमकिन को भी मुमकिन किया। पता चल रहा कि उनके मन में खेल के प्रति कितना प्यार और समर्पण है। मैं यह देखकर काफी अधिक प्रभावित हूं। मैं एक दिन अमीर से मिलूंगा और उनके नाम की जर्सी खरीदूंगा। लाखों लोगों को प्रभावित करने के लिए धन्यवाद।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर क्रिकेट से सबसे छोटे फॉर्मेट में अपनी बादशाहत कायम कर ली है।...
spot_img

Latest Stories