back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sachin Tendulkar Birthday: सचिन कमाई में भी मास्टर ब्लास्टर, खेल से संन्यास के बाद भी इनकम में छक्के लगा रहे

Sachin Tendulkar Networth : दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर आज 51 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में हुआ था। सचिन ने जन्मदिन पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। दुनिया के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर 24 साल के इंटरनेशनल कॅरियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। खेल से संन्यास लिए एक दशक से अधिक समय बीत चुका है, फिर भी उनकी कमाई कम नहीं है। वह विज्ञापनों एवं अन्य माध्यमों से करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। सचिन कमाई के मामले में अब भी कई स्टार खिलाड़ियों से आगे हैं। एक रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2023 तक सचिन की नेटवर्थ 175 मिलियन डॉलर यानी 1436 करोड़ रुपए थी।

इन कंपनियों के हैं ब्रांड एम्बेसडर

सचिन के ऊपर बड़े-बड़े ब्रांड अब भी भरोसा करते हैं। यही वजह है कि इन कंपनियों के विज्ञापनों में सचिन सबसे अधिक नजर आते हैं। अभी सचिन BMW, Visa, Boost, MRF tires, Unacademy, Castrol India, Luminous India, Sunfeast, Aviva Insurance, BPL, Adidas, Luminous, Sanyo, Pepsi, Philips, Spinny समेत कई कंपनियों के ब्रांड एम्बेसडर हैं। सचिन ब्रांड एंडोर्समेंट से हर साल 20-22 करोड़ रुपए कमाते हैं।

कपड़ों का बिजनेस

तेंदुलकर का क्लोथिंग बिजनेस है। उनका ब्रांड ट्रू ब्लू अरविंद फैशन ब्रांड्स लिमिटेड के बीच जॉइंट वेंचर है, जिसे साल 2016 में लॉन्च किया गया था। साल 2019 में ट्रू ब्‍लू अमेरिका और इंग्‍लैंड में लॉन्‍च हुआ था। सचिन रेस्‍टोरेंट बिजनेस में भी एक्टिव हैं। मुंबई और बेंगलुरु में सचिन एंड तेंदुलकर्स नाम से रेस्‍टोरेंट हैं।

लंदन में भी आलीशान घर

सचिन बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं। मुंबई के पॉश इलाका बांद्रा में उनका आलीशान बंगला है। इस बंगले की कीमत 100 करोड़ रुपए है। उन्होंने इस घर को साल 2007 में 40 करोड़ रुपए में खरीदा था। एक बंगला केरल में भी है। मुंबई के बांद्रा के कुर्ला कॉन्प्लेक्स में एक लग्जरी फ्लैट भी है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उनके पास ब्रिटेन के लंदन में भी घर है।

कारों से बेहद लगाव

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले इस पूर्व खिलाड़ी को कारों से भी गहरा लगाव है। उनके पास एक से बढ़कर एक शानदार कारें हैं। उनके कलेक्शन में Ferrari 360 Moden, BMW i8, BMW 7 Series, 750Li M Sport, Nissan GT-R, Audi Q7, BMW M6 Gran Coupe और BMW M5 30 Jahre हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

तेंदुलकर परिवार में गूंजेगी शहनाई! अर्जुन-सानिया के शादी की तैयारियां तेज,भावुक सचिन ने बेटे के लिए कही ये बात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अब जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। अर्जुन और सानिया...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...