back to top
31.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup 2024 के लिए India की नई जर्सी के कलर और कीमत पर बवाल, भड़के फैंस ने क्या कुछ कहा?

T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम के ऐलान के बाद इसकी जर्सी भी रिवील कर दी गई है। हालांकि जर्सी को लेकर फैंस में खुशी कम गुस्सा ज्यादा दिख रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार। जून में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की जर्सी रिवील हो चुकी है। इसके बाद से यह विवादों में घिरी है। पहले जर्सी के ऊपरी हिस्से भगवा रंग होने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। अब जर्सी की कीमत को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। दरअसल, इस जर्सी की कीमत ऑनलाइन वेबसाइट पर 6 हजार रुपए है, जिसे क्रिकेट फैंस काफी अधिक बता रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा- इतना महंगा कौन खरीदेगा? कुछ ने लिखा-आखिरी टी-शर्ट में ऐसा क्या खास है, जो हम 6 हजार रुपए दे।

कैसी है नई जर्सी?

इस जर्सी में वी शेप की गर्दन है। इसके ऊपर तिरंग रंग की धारियां दी गईं हैं। बाजू पर भगवा रंग है, जिसके साथ एडिडास की तीन धारियां दिख रहीं हैं। टी-शर्ट के पीछे का हिस्सा नीले रंग का है। कल शाम बीसीसीआई द्वारा जर्सी को रिवील किया गया था।

एडिडास है बीसीसीआई का किट स्पॉन्सर

टीम इंडिया के वनडे और टी-20 टूर्नामेंट के लिए एडिडास ही किट बनाता है। यह बीसीसीआई का किट स्पॉन्सर है। वनडे क्रिकेट की जर्सी में बाघ की धारियां बनी होती हैं। टी-20 की जर्सी में अशोक चक्र होता है। दोनों जर्सियों पर कंधों पर धारियां रहती हैं।

जर्सी वीडियो लॉन्चिंग में कौन-कौन?

बीसीसीआई द्वारा जर्सी को लेकर जारी वीडियो में दिख रहा है कि हेलीकॉप्टर के जरिए टी-शर्ट को रिवील किया गया। वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव दिख रहे हैं। ये तीनों आसमान की ओर देखते रहते हैं। इसी दौरान हेलीकॉप्टर आता है और फिर नई जर्सी को रिवील करता है।

5 जून को टीम इंडिया का पहला मैच

टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2 जून से हो रही है। हालांकि टीम इंडिया का पहला मैच 5 जून को खेला जाना है। जबकि, भारत और पाकिस्तान को जोरदार मुकाबला 9 जून को खेला जाएगा। इन दोनों देशों की भिड़ंत देखने के लिए लोगों में कमाल का उत्साह है। यही वजह है कि इस मैच के टिकट के दाम दोगुना से अधिक हो चुका है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कुलदीप 14 मार्च...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...