नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज 30 जनवरी से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और रेलवे के बीच रणजी मैच खेला जा रहा है। इस मैच का क्रेज इसलिए भी देखा जा रहा है कि साल 2012 के बाद से अब विराट कोहली रणजी मैच खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस की दीवानगी का आलम ये है कि लोग रात के 3 बजे से ही अपने पंसदीदा खिलाड़ी को देखने के लिए लाइन में लगे हुए थे। अब इस मैच का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फैंस विराट को बॉलिंग दो के नारे लगाते हुए साफ देखे जा सकते हैं।
कोहली को बॉलिंग देने की मांग
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब विराट कोहली विकेट के पीछे फील्डिंग कर रहे थो तो स्टेडियम में मौजूद फैंस विराट को बॉलिंग दो नारे लगाने लगे। फैंस विराट को बॉलिंग करते हुए देखना चाहते थे। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि विराट कोहली की दीवानगी फैंस पर इस कदर है कि रात के 3 बजे से ही फैंस विराट को देखने के लिए लाइन में लगे थे।
12 साल बाद रणजी खेलने उतरे हैं विराट कोहली
पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट कोहली का बल्ला खामोश रहा। उसके बाद उम्मीद थी कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में विराट अपने बल्ले से जौहर दिखा पाएंगे, लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम इंडिया की गिरती परफार्मेंस की वजह से बीसीसीआई ने टीम इंडिया के रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को रणजी ट्रॉफी खेलने की सलाह दी थी। इसी वजह से 12 साल बाद विराट कोहली ने दिल्ली में खेले जा रहे दिल्ली बनाम रेलवे रणजी मैच में खेलने का फैसला किया। इससे पहले विराट ने नवंबर 2012 में आखिरी बार रणजी मैच खेला था।




