back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ranji Trophy: विराट कोहली को देखने उमड़ी भीड़, अरुण जेटली स्टेडियम में फैंस हुए चोटिल

विराट कोहली को देखने के लिए फैंस बड़ी तादाद में अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे। स्टेडियम के गेट नंबर 16 पर फैंस एक दूसरे को धक्का देने के चक्कर में घायल हो गए।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणजी ट्रॉफी 2024-25 के ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबले की शुरुआत आज यानी 30 जनवरी से हुई। इस मैच में दिल्ली की टीम रेलवे के खिलाफ खेल रही है, और खास बात यह है कि भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली भी इस मैच में दिल्ली की ओर से खेल रहे हैं। कोहली को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर उमड़ पड़ी। स्टेडियम के गेट नंबर 16 पर सबसे ज्यादा फैंस जमा हुए, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

धक्का-मुक्की में कई फैंस चोटिल

एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब फैंस विराट कोहली की झलक पाने के लिए आगे बढ़ने लगे, तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इससे कई फैंस गिर गए और चोटिल हो गए। कम से कम तीन लोगों को चोटें आई, जिनमें से एक को पैर पर गंभीर चोट लगी है। इतना ही नहीं, इस अफरा-तफरी में एक सिक्योरिटी गार्ड भी घायल हो गया और स्टेडियम के बाहर खड़ी पुलिस की एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

DDCA को नहीं थी इतनी भीड़ की उम्मीद

दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) को इतने ज्यादा फैंस के आने की उम्मीद नहीं थी। शुरुआत में सिर्फ तीन गेट खोले गए थे, जिसमें गेट नंबर 16 भी शामिल था। लेकिन जब भीड़ ज्यादा बढ़ने लगी, तो एक और गेट खोलना पड़ा। पहले सिर्फ गौतम गंभीर स्टैंड खोला गया था, लेकिन बाद में एक और स्टैंड खोलना पड़ा।

12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में कोहली की वापसी

विराट कोहली ने करीब 12 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी की। उन्होंने आखिरी बार नवंबर 2012 में इस टूर्नामेंट में खेला था। उनकी वापसी से फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, लेकिन स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर पड़ गई, जिससे यह घटना हो गई। विराट कोहली की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रणजी ट्रॉफी जैसे घरेलू मैच में भी उन्हें देखने के लिए हजारों फैंस स्टेडियम पहुंच गए।

Advertisementspot_img

Also Read:

बजने वाली है कुलदीप यादव और वंशिका की शादी की शहनाई, रोहित-विराट शामिल होकर बांध सकते हैं समां

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप जीतने के बाद टीम इंडिया के खेमे से एक और खुशखबरी निकल कर सामने आ रही है। टीम...
spot_img

Latest Stories

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...